Central Railway Night Block: मध्य रेल का 10 दिन का नाइट ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित

Central Railway Night Block Update: एनएचएआई के आरओबी कार्य के लिए मध्य रेल आंबिवली-टिटवाला सेक्शन पर 10 दिनों तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगी। कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।
LTT Mumbai 56 Hour Mega Block News
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: फाइल फोटो )
Published on
Updated on

Central Railway Night Block News: एनएचएई द्वारा रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के नॉन -स्टैंण्डर स्टील कंपोजिट गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए मध्य रेल आंबिवली और टिटवाला स्टेशनों के बीच 10 दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक परिचालित करेगा।

यह कार्य अप और डाउन लाइनों पर 350 मीट्रिक टन की रोड क्रेन का उपयोग कर किया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा। लोकल ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं होगा।

ये होगा ब्लॉक का समय

ब्लॉक 21/22 मई की गुरुवार/शुक्रवार की रात्रि से 30/31 मई की शनिवार/रविवार की रात्रि 1:55 बजे से 3:25 बजे के बीच निर्धारित है। यह ट्रैफिक ब्लॉक अप और डाउन लाइनों पर टिटवाला (प्लेटफॉर्म को छोड़कर) और शहद (प्लेटफॉर्म को छोड़कर) के बीच परिचालित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव होगा।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन

ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर स्पेशल को खडवली में 02:20 बजे से 03:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल को खडवली में 02:20 बजे से 03:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 22104 अयोध्या कैंट-एलटीटी एक्सप्रेस को वाशिंद में 02:30 बजे से 03:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 15181 मऊ जंक्शन-एलटीटी एक्सप्रेस को वाशिंद में 02:30 बजे से 03:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को वाशिंद स्टेशन पर 02:30 बजे से 03:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18030 शालीमार- एलटीटी एक्सप्रेस को असंगांव स्टेशन पर 02:40 बजे से 03:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा- सीएसएमटी एक्सप्रेस को अटगांव स्टेशन पर 02:40 बजे से 03:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12132 साईनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस को खर्डी स्टेशन पर 02:40 बजे से 03:20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 11032 अलीपुर द्वार जंक्शन-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस को खर्डी स्टेशन पर 02:40 बजे से 03:20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा। 20104 भटनी जंक्शन-पनवेल एक्सप्रेस को कसारा में 02:45 बजे से 03:15 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

11002 बल्लहारशाह-सीएसएमटी एक्सप्रेस और 11203 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस ब्लॉक अवधि के दौरान 10 से 15 मिनट विलंबित हो सकती हैं।

इसके अलावा, आने वाली विलंबित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें/हॉलिडे विशेष ट्रेनें, यदि कोई हों, तो उन्हें भी परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार रेगुलेट किया जाएगा।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com