Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा

Mumbai License Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त 2026 से ड्राइविंग लाइसेंस और यात्री वाहन चलाने के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने विधानसभा में यह घोषणा की।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 08, 2026 | 12:01 PM

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Driving License Rules Pratap Sarnaik : महाराष्ट्र में वाहन चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता के बाद अब राज्य सरकार ने नया फैसला लिया है कि अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और यात्री वाहन चलाने के लिए महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिपिकेट जरूरी होगा। यह नियम 1 अगस्त 2026 से लागू किया जाएगा। यह घोषणा मंगलवार को विधानसभा में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक दिलीप लांडे व अन्य विधायकों की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सरनाईक ने कहा कि नए ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का प्रस्ताव मंजूरी के लिए विधि व न्याय विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे अगले महीने 1 तारीख से लागू किया
जाएगा।

18.56 लाख का जुर्माना वसूला

राज्य परिवहन प्राधिकरण ने बिना इजाजत वाइक टैक्सी सर्विस को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए हैं। साथ ही 18।56 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। सरकार ने साफ किया कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत

गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज

महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला

वर्धा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा: साढ़े 3 साल में 1931 लोग हुए शिकार, स्वास्थ्य केंद्रों पर ASV अलर

यह भी पढ़ेः- मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला

अवैध बाइक टैक्सी पर कसी जाएगी लगाम

नए नियम के तहत बाइक टैक्सी ड्राइवर हर दिन 5 रुपये का राजस्व इकट्ठा करेंगे। हर सवारी के लिए 2 रुपये कल्याण कोष में जमा करना अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने या गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है। महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियमों में महिलाओं, छात्रों और नाबालिग यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान हैं।

एक बाइक टैक्सी चालक के पास नियमानुसार एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, एक सार्वजनिक सेवा वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (बैज) भी होना चाहिए, यह बैज जारी करने से पहले पुलिस विभाग का चरित्र सत्यापन आवश्यक है। नियमानुसार निजी दोपहिया वाहनों पर यात्रियों का परिवहन नहीं होना चाहिए।

Maharashtra driving license new rules domicile mandatory bike taxi fine updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 12:01 PM

Topics:  

  • Driving License
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Pratap Sarnaik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.