महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए मेटरनिटी लीव बढ़ाने की मांग, विधान परिषद में उठी आवाज
Maharashtra Assembly में शिवसेना विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने मातृत्व अवकाश को छह महीने से बढ़ाकर एक वर्ष करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर संरक्षण मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Mar 10, 2026 | 01:18 PM
मेटरनिटी लीव (सौ.सोशल मीडिया)
Maharashtra Maternity Leave One Year Demand: महिलाओं का जीवन आज बहुत भागदौड़ भरा हो गया है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने वाली कई महिलाएं लैपटॉप पर लगातार 12 घंटे तक काम करती हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
शिवसेना (शिंदे गुट) की विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रसूति के बाद महिलाओं को फिलहाल छह महीने की मातृत्व अवकाश (मेटरनिटी लीव) मिलती है, लेकिन कई माताओं को 6 महीने के छोटे बच्चे को पालनाघर (डे-केयर) में छोड़कर फिर से काम पर लौटना पड़ता है, जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें :- ठाणे मनपा में करोड़ों की ठगी का आरोप, फर्जी कंपनी बनाकर सीवेज ठेके का बिल वसूला
सम्बंधित ख़बरें
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
आंध्र प्रदेश की तरह महाराष्ट्र में मिले सुविधा
- इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष की जाए, ताकि मां अपने बच्चे की सही देखभाल कर सके और बच्चे का स्वास्थ्य भी बेहतर रहे। डॉ। मनीषा कायंदे यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रखे गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में कहीं।
- डॉ कायंदे ने यह भी बताया कि जर्मनी में नौकरी करने वाली महिलाओं को एक साल की मातृत्व अवकाश दी जाती है। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। वहां गर्भाशय की सर्जरी (हिस्टेरेक्टॉमी) कराने वाली महिलाओं को कुछ हफ्तों की सवेतन छुट्टी (पेड लीव) देने का निर्णय लिया गया है।
Maharashtra maternity leave one year demand manisha kayande
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 10, 2026 | 01:18 PM
