नौकरी से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक एक मंच पर, ‘महाचतुर’ चैटबॉट का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन
Maharashtra Mahachatur AI Chatbot: महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाचतुर AI चैटबॉट’ लॉन्च किया है, जो युवाओं को रोजगार, स्किल ट्रेनिंग और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस ने महाचतुर एआई चैटबॉट को किया लॉन्च (सौ. सोशल मीडिया X)
Maharashtra Mahachatur AI Chatbot Launch: महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाचतुर एआई चैटबॉट’ की पहल की है। देश में किसी राज्य सरकार की ओर से तैयार किया गया यह पहला अभिनव उपक्रम है।
यह चैटबॉट युवाओं को बताएगा कि कहां उन्हें नौकरी मिलेगी और उद्योगों को भी कुशल मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया।
राज्य के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, उद्यमिता और मार्गदर्शन एक ही मंच पर उपलब्ध कराने वाला ‘महाचतुर एआई चैटबॉट’ एक परिवर्तनकारी उपक्रम बताया जा रहा है। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग ने इसे तैयार किया है। सह्याद्री अतिथिगृह में ‘चैटबॉट’ का लोकार्पण और सामंजस्य करार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की अय्याशी का खुलासा, CA ने खोले राज
हीट स्ट्रोक से बढ़ रही मौतें: पुणे में महिला किसान हुई गर्मी का शिकार, जलगांव में बुजुर्ग की जान गई
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
क्या है इसका उद्देश्य?
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है और यह डेमोग्राफिक एडवांटेज देश के विकास के लिए एक बड़ा अवसर है। युवा शक्ति को कौशल प्रशिक्षण देकर अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में लाना आवश्यक है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार ने कौशल विकास को प्राथमिकता दी है। एआई आधारित यह चैटबॉट कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर, उद्यमिता मार्गदर्शन, आवेदन प्रक्रिया, असेसमेंट और मार्केट लिंकज जैसी सभी सेवाएं वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में उपलब्ध कराएगा।
Transforming Potential into Progress: Maha-Chatur AI Chatbot Initiative! Glad to Launch the ‘Maha-Chatur AI Chatbot’ developed by the Department of Skill Development, Employment, Entrepreneurship and Innovation to bring innovative transformation in the Apprenticeship Sector and… https://t.co/l5It2RQP9k pic.twitter.com/YKFDfeSjp3 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 27, 2026
ये भी पढ़ें :- ठाणे में महायुति में टकराव तेज, बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर लगाया भूमि कब्जे का आरोप
महाचतुर दूरदर्शी उपक्रम
- मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए चैटबॉट अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
- वॉट्सएप के माध्यम से यह सभी के लिए सहज उपलब्ध होने से इसका व्यापक लाभ मिलेगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आईटीआई आधुनिकीकरण, महिलाओं की भागीदारी से कौशल क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
- महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में बड़ी छलांग लगाने के लिए कौशल विकास विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है।
- ‘महाचतुर’ नाम जितना सुंदर है उतना ही यह उपक्रम दूरदर्शी है।
- यह कौशल, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा देगा।
