

Akola News: राज्य सरकार के राजीव गांधी प्रशासकीय गतिमानता प्रगति अभियानअंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कल्पना/उपक्रम श्रेणी में जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व सेवक ऋषिकेश आंग्रे को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है. यह पुरस्कार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित नागरी सेवा दिवस 2026 तथा प्रगति अभियान स्पर्धा 202526 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया.
इस अवसर पर कौशल, रोजगार उद्यमिता व नवोन्मेष मंत्री मंगलप्रभात लोढा, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जिला प्रशासन द्वारा लागू किया गया ईभूमिती नामक जीआईएसआधारित डिजिटल उपक्रम इस पुरस्कार का केंद्र रहा. इस परियोजना की तैयारी और क्रियान्वयन में ऋषिकेश आंग्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यह प्रकल्प मॅपिंग एवरी इंच ऑफ गव्हर्मेंट की संकल्पना पर आधारित है.
इसके अंतर्गत जिले की 3,466 सरकारी जमीनें कुल क्षेत्रफल 17 हजार हेक्टेयर से अधिक तथा शालाएं, आंगनवाड़ी, राशन दूकानें, अस्पताल, डिजिटल सेवा केंद्र और जलस्रोतों का भौगोलिक नोंद व नकाशांकन किया गया है. इस प्रणाली से प्रशासन को सटीक, पारदर्शी और त्वरित निर्णय लेने में सुविधा हुई है. साथ ही नागरिकों को सरकारी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है तथा सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण, नियोजन और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो रहा है.