विधान भवन की कैंटीन तक पहुंची आंच! विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया मुद्दा, पूछा- केंद्र के पास कितना स्टॉक?
Maharashtra LPG Crisis: मिडिल ईस्ट युद्ध का महाराष्ट्र पर असर। एलपीजी गैस किल्लत और कीमतों में वृद्धि को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा। जानें क्या बोले विजय वडेट्टीवार।
- Written By: प्रिया जैस
विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Congress Vijay Wadettiwar: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से महाराष्ट्र में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को विधानसभा की सीढ़ियों पर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि की गई है और गैस बुकिंग की अवधि भी 15 दिन से बढ़ा कर 25 दिन कर दी गई है।
कमर्शियल गैस आपूर्ति में भारी कमी के कारण राज्य के लगभग 30 प्रतिशत होटल बंद हो गए हैं। विपक्ष का कहना है कि अगर हालात नहीं बदले तो आने वाले दिनों में होटल और रेस्तरां व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो सकता है और कई प्रतिष्ठान बंद हो सकते हैं।
वास्तविक हालात का खुलासा करे सरकार
विधान सभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार गैस संकट को लेकर जनता को गुमराह करना बंद करे और वास्तविक स्थिति का खुलासा करे, राज्य में इस समय घरेलू गैस की भारी कमी है। इस वजह से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
राज्य में हालात बेकाबू हो रहे हैं। सरकार एक तरफ विकास की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग इस बात को लेकर परेशान है कि अपना घर का चूल्हा कैसे जलाएं।
यह भी पढ़ें – धनुष-बाण पर आज महामुकाबला, सुप्रीम कोर्ट में होगी ‘आर-पार’ की जंग, दांव पर लगी विधायकों की सदस्यता
सप्लाई पर स्थिति स्पष्ट करें
कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा कि चूंकि यह विषय केंद्र के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए सरकार को गैस सप्लाई के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अगर युद्ध जैसे हालात या वैश्विक कारणों से सप्लाई में रुकावट आई है, तो सरकार को सदन में मौजूदा स्टॉक के बारे में बयान देना चाहिए।
