राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, क्रॉस वोटिंग के दावे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
Jharkhand Politics: राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर के क्रॉस वोटिंग के दावे पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
नवीन जायसवाल और राजेश ठाकुर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति हलचल तेज हो गई है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को होने वाले मतदान और मतगणना से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रुप देने में जुटें हैं। सबसे अहम बात यह कि दो सीटों के लिए तीन प्रभावशाली उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मुकाबला रोचक हो गया है। और अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दांव-पेच लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच सीट को अपने कब्जे में करने के लिए सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल के बीच शतरंज का खेल शुरू हो चुका है।
राजेश ठाकुर के बयान से बढ़ी चुनावी हलचल
एक तरफ जहां कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह विश्वासपात्र बनते हुए नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्तारूढ़ खेमे के विधायकों में असंतोष और क्रॉस वोटिंग की संभावना तलाश रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के एक सनसनीखेज बयान ने झारखंड की राजनीति में खलबली मचा दी है, जिस पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राजेश ठाकुर ने किया क्रॅास वोटिंग का दावा
दरअसल, राज्य में हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा करते हुए कहा है, कि गठबंधन पूरी तरह से जीत के प्रति विश्वासपात्र है। उनका कहना है कि भाजपा के तमाम विधायक अपनी पार्टी से नाख़ुश हैं और उम्मीदवार नहीं दिए जाने के कारण अविश्वास बढ़ा है। जिसको लेकर राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के 10 से 12 विधायक इधर से उधर हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आप हमें डरा नहीं सकते…पटना SSP पर भड़के प्रशांत किशोर, चुनाव में स्थानीय लोगों को डिटेन करने पर उठाए सवाल
बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
West Bengal: CAA नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून, CM सुवेंदु ने कहा 6 महीने में निपटेंगे सभी लंबित आवेदन
UP Politics: जनता अब माफ नहीं करेगी…अखिलेश यादव ने खोला बीजेपी के विकास का कच्चा चिट्ठा!
साफ है कि राजेश ठाकुर का इशारा भाजपा की ओर से कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग को लेकर है। तो वहीं दूसरी ओर राजेश ठाकुर के इस दावे के बाद भाजपा ने जमकर पलटवार किया है।
ये भी पढ़ें- आंकड़ा 22 पार, कई और लाइन में… काकोली घोष के दावे से मचा हड़कंप, कल स्पीकर के सामने खुलेगा बागियों का राज
भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार
भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर राजेश ठाकुर लगता है कि हमारी पार्टी के 10 से 12 विधायक उनके जुड़े हुएं है तो वह हमारे विधायकों को लेकर चले जाएं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार में है कि जो फैसला पार्टी का होगा सभी उसके साथ मजबुती से खड़े रहते हैं।
नवीन आगे कहा की वे ऐसी बातों को करके यह दिखाना चाहते हैं कि अपने विधायकों को अगर तुम इधर से उधर जा रहे हो तो उधर से भी हमारे संपर्क हैं। कांग्रेस पार्टी को अपनी हार का डर लगातार सता रहा है जिसके वजह से वह व्यकुलता में इस तरह की बात करते हैं।
