राज्यसभा चुनाव के बाद MP की राजनीति में पोस्टर वॉर, दिग्विजय सिंह को बताया वरिष्ठ बयानवीर; BJP ने झाड़ा पलड़ा
Digvijay Singh Poster Outside BJP Office: भोपाल में बीजेपी दफ्तर के बाहर दिग्विजय सिंह पर लगा विवादित पोस्टर, संस्थाओं पर बयानों को लेकर घेरा, कांग्रेसियों ने फाड़ा पोस्टर, सियासत गर्म।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
एमपी में पोस्टर वॉर शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Poster Politics In Madhya Pradesh: भोपाल में पोस्टर पॉलिटिक्स एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उनके हालिया बयानों पर सवाल खड़े किए गए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले भी भाजपा नेता अंशुल तिवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को “पंचमुखी नाग” बताने वाला पोस्टर लगाकर चर्चा बटोर चुके हैं। अब नया पोस्टर सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने लगे दिग्विजय सिंह के पोस्टर
भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने लगाए गए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ईवीएम, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिए गए बयानों को आधार बनाकर उन पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है कि जब फैसला मन का न हो, तो अदालत भी गलत है?” साथ ही सवाल उठाया गया है कि पहले ईवीएम, फिर चुनाव आयोग, सरकार और अब सुप्रीम कोर्ट पर सवाल क्यों खड़े किए जा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह को बताया ‘वरिष्ठ बयानवीर’
पोस्टर में दिग्विजय सिंह को ‘वरिष्ठ बयानवीर’ बताते हुए उनके कथित बयानों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इससे पहले भाजपा नेता अंशुल तिवारी द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को “पंचमुखी नाग” बताने वाला पोस्टर भी लगाया गया था, जिसने प्रदेश की राजनीति में खूब हलचल मचाई थी। हालांकि भाजपा ने इस पोस्टर से औपचारिक दूरी बना ली है लेकिन पोस्टर में लिखी बातों पर सहमति जताकर कांग्रेस पर हमला भी बोला है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वाशिंग मशीन है भाजपा…’, बंगाल की सियासत से लेकर ‘स्टेट ऑफ होर्मुज’; इंदौर में संजय सिंह ने उठाए कई सवाल
लाड़ली बहनों के खातों में आई खुशियों की 37वीं किस्त; CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए ₹1500
चड्ढा वाले बयान से लेकर बगावत तक! मीडिया के सवाल पर क्या बोलीं सायोनी घोष? कहा- वक्त आने पर दूंगी जवाब
लोग खाते हैं इसलिए बिकता है गुटखा, एफडिए आयुक्त तुकाराम मुंढे के मकोका वाले फैसले पर भड़के फडणवीस के मंत्री
कांग्रेस ने बताया राजनीतिक हताशा का प्रतीक
दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया है। हम इस पूरे मामले को जनता की अदालत में लेकर जाएंगे। जनता ही तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत। हालांकि कुछ कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर को फाड़ दिया और दिग्विजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे कि प्रदेश में राज्यसभा चुनाव और मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद के बीच शुरू हुई सियासी बयानबाजी अब पोस्टर वॉर में बदलती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: ‘वाशिंग मशीन है भाजपा…’, बंगाल की सियासत से लेकर ‘स्टेट ऑफ होर्मुज’; इंदौर में संजय सिंह ने उठाए कई सवाल
भाजपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। अब देखना होगा कि यह पोस्टर वार आगे और कितना तूल पकड़ता है और जनता की अदालत में किसके तर्क ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं।
