SIR अभियान को गति देने कांग्रेस ने कसी कमर, भंडारा में समीक्षा बैठक आयोजित
Bhandara SIR Campaign: भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा SIR समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर अभियान की प्रगति और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
SIR Campaign (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Congress Review Meeting: भंडारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला एसआईआर SIR समन्वय समिति के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की समीक्षा बैठक साखरकर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों तथा एसआईआर अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद साखरकर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जिले में एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला, तहसील और बूथ स्तर पर की जाने वाली तैयारियों, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति तयमहाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया भाई पटेल ने एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसारणी के अनुसार सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस सक्रिय
बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एसआईआर नागपुर संभागीय समन्वयक अधिवक्ता संजय कोंडविलकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समिति के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना, निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के पालन, बूथ स्तर की जिम्मेदारियों तथा समन्वय को अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के वितरण तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
अन्नदाता के लिए खुद को गला रहे रोहित पवार: अनशन के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत, मंच पर बिलख उठी बेटी, देखें वीडियो
भंडारा में गैस सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश, समयबद्ध आपूर्ति की मांग
महिला कार्यकर्ताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए शिवसेना चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है एकनाथ शिंदे की रणनीति
ये भी पढ़े: नागपुर का अजनी क्षेत्र बना ‘ट्रैफिक का चक्रव्यूह’; चारों तरफ सड़कें बंद होने से बेहाल हुए वाहन चालक
संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन
सभी पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग की समयसारणी के अनुसार एसआईआर से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद साखरकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जिया पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जय डोंगरे सहित राजेश हटवार, आकाश मेश्राम, आकाश ठवकर, धनराज साठवणे, सुरेश मेश्राम, राजेश पारधी, प्यारेलाल वाघमारे, प्रदीप बुराडे, अशोक कापगते, विजय सहारे, दिलीप मासुरकर, काना बावनकर तथा एसआईआर समन्वय समिति के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
