महाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
Maharashtra IAS Transfer List 2026: महाराष्ट्र में 25 IAS अधिकारियों का मेगा तबादला! कुमार आशीर्वाद नागपुर के नए कलेक्टर, विनय गौड़ा को संभाजीनगर की कमान। देखें पूरी लिस्ट और नई नियुक्तियां।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में 25 IAS अधिकारियों का तबादला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
25 IAS Reshuffle: महाराष्ट्र सरकार ने 2 अप्रैल 2026 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस अधिकारियों के एक साथ तबादले किए। इस मेगा ट्रांसफर में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए और विभिन्न निगमों व विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं। इस बड़े बदलाव से राज्य में हलचल मच गई है। सबसे चर्चित तबादले में कुमार आशीर्वाद को सोलापुर से नागपुर का और विनय गौड़ा को चंद्रपुर से छत्रपति संभाजी नगर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह छत्रपति संभाजीनगर के कलेक्टर रहे दिलीप स्वामी को एमएस सीड्स कॉर्पोरेशन अकोला का एमडी, डॉ. विजय राठौड़ को एमआईडीसी मुंबई से कोल्हापुर का कलेक्टर, अमोल येडगे को कोल्हापुर से छत्रपति संभाजीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का नया एमसी, के। मंजुलक्ष्मी को कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एमसी पद से पीएमआरडीए-पुणे का एडिशनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
IAS: डॉ. गोंडवले बने गोंदिया के नये कलेक्टर
डॉ. राजेंद्र भारुद को नेशनल हायर एजुकेशन मिशन (आरयूएसए) मुंबई से कोल्हापुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का एमसी, डॉ. भारत वस्तेवाड़ को मनरेगा नागपुर से लातूर का कलेक्टर, वर्षा ठाकुर-घुगे लातूर कलेक्टर पद से एमआईडीसी मुंबई की जॉइंट सीईओ, दीपक सिंगला को पीएमआरडीए पुणे से मनरेगा नागपुर का कमिश्नर, डॉ. मंगेश गोंडवले महाराष्ट्र एग्रीकल्चर इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन मुंबई से गोंदिया के कलेक्टर, प्राजी नावर गोंदिया से पुणे कॉर्पोरेशन में एएमसी के रूप में स्थानांतरित हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
इन प्रशासनिक अधिकारियों का भी हुआ तबादला
वसुमना पंत नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एएमसी से चंद्रपुर की नई कलेक्टर, अंकित सीईओ जेडपी छत्रपति संभाजीनगर से नागपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एएमसी, डॉ. प्रवीणकुमार देवरे को पुणे से बुलढाणा का कलेक्टर, डॉ. किरण पाटिल बुलढाणा से पुणे में एनिमल हसबैंडरी कमिश्नर, जी. श्रीकांत छत्रपति संभाजीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एमसी से जल जीवन मिशन नवी मुंबई के मिशन डायरेक्टर का पद मिला है।
यह भी पढ़ें – नागपुर को मिला नया कलेक्टर, अब कुमार आशीर्वाद संभालेंगे जिले की कमान, जानें उनका ट्रैक रिकॉर्ड
अमरावती में बड़ा बदलाव
मिन्नू सीईओ जेडपी जालना से सीईओ जेडपी छत्रपति संभाजीनगर, कृष्ण कांत कंवरिया असिस्टेंट कर्नल शहादा, नंदुरबार से सीईओ जेडपी जालना, अंजलि शर्मा को जालना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एमसी, सत्यम गांधी सांगली मिराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एमसी से सीईओ जेडपी अमरावती, संजीता महापात्रा सीईओ जेडपी अमरावती से सांगली मिराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एमसी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वर्षा लड्डा को महाराष्ट्र एग्रीकल्चर रिसर्च एंड एजुकेशन काउंसिल पुणे से अमरावती म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का एमसी, डॉ. जैस्मीन असिस्टेंट कर्नल राजापुर, रत्नागिरी से सीईओ जेडपी कोल्हापुर और कार्तिकेयन एस को सीईओ जेडपी कोल्हापुर से कलेक्टर सोलापुर नियुक्त्त किया गया है।
