महाराष्ट्र में मार्च में ही मई जैसी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, मौसम विभाग का अलर्ट
Maharashtra Heatwave March 2026: महाराष्ट्र में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 4–8 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Heatwave Yellow Alert: महाराष्ट्र में मार्च की शुरुआत में ही मई जैसी भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आने वाले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्यभर में तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है। ठाणे, पालघर और रायगड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आगे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विदर्भ में सबसे ज्यादा गर्मी
विदर्भ क्षेत्र में गर्मी सबसे ज्यादा तेज हो गई है। नागपुर समेत कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का अनुमान है। अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
नागरिकों ने लिया आरटीआई का ज्ञान, धामणगांव में हुआ जनजागरण अभियान
चांदुर रेलवे में नमो गार्डन पर लगा ब्रेक, नगर परिषद के सभी फैसलों पर रोक, विभागीय आयुक्त का बड़ा आदेश
राणा के प्रयासों से मंज़ूर हुई 80 करोड़ की निधि, भातकुली में किया निर्माणाधीन तहसील इमारत का मुआयना
बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें :-
पश्चिम महाराष्ट्र में भी तापमान में उछाल पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों में भी गर्म और शुष्क मौसम बना हुआ है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पुणे और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है।
उत्तर महाराष्ट्र में भी बढ़ी गर्मी
नाशिक, घुलिया, जलगांव और नंदुरबार में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अगले सप्ताह भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में अल्पसंख्यक स्कूलों की जांच के आदेश, 51% छात्रों का नियम जांचेगा शिक्षा विभाग
मराठवाड़ा में मार्च में ही चढ़ा पारा
मराठवाड़ा के कई इलाकों में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड़, लातूर, नांदेड, परभणी और धाराशिव जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
