महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
Maharashtra Health Project News: महाराष्ट्र सरकार ने 3,708 करोड़ रुपये के विदेशी कर्ज को मंजूरी दी है। JICA सहयोग से बनने वाली इस योजना के तहत नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Health Project JICA Loan: विदेशी कर्ज पर आधारित हेल्थ मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महायुति सरकार ने 3,708 करोड़ रुपए के लोन को मंजूरी दी है।
जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी के सहयोग से बनने वाली 14,635 करोड़ रुपए की इस योजना में 80 फीसदी यानी 13,708 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग होगी, जबकि राज्य सरकार 1,927 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
इस आशय का शासनादेश सोमवार को जारी किया गया। राज्य सरकार ने दावा किया है कि इस योजना से राज्य में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल व नर्सिंग शिक्षा को मजबूत किया जाएगा। योजना के तहत वर्धा, पालघर, रत्नागिरी और अहिल्यानगर में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
MahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
मुंबई विश्वविद्यालय में प्रदर्शन पर Bombay High Court सख्त, छात्रों के लिए अलग विरोध स्थल तय करने की सलाह
Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
बनेंगे नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज
मुंबई के जीटी और सेंट जॉर्ज समेत धुले, सोलापुर, अंबेजोगाई, अकोला, नागपुर, रत्नागिरी, पालघर और धाराशिव में नर्सिंग कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे।
इन शहरों में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज
शासनादेश के अनुसार मुंबई, नाशिक, पालघर, बारामती, सांगली (मिरज), कोल्हापुर, भंडारा, गडचिरोली, हिंगोली, जालना, परभणी, सातारा, रत्नागिरी और वर्धा में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 2 ग्रीनफील्ड कॉलेजों के लिए आधुनिक उपकरण भी खरीदे जाएंगे। हालांकि विदेशी कर्ज पर सवाल भी उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- MahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
विदेशी कर्ज पर उठे सवाल
हालांकि इस योजना को लेकर कुछ विशेषज्ञों और विपक्षी दलों ने विदेशी कर्ज पर निर्भरता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इससे भविष्य में वित्तीय दबाव बढ़ सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि यह निवेश राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
