-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharera Notice 8212 Projects Qpr Default Mmr Thane Pune
MahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
- Written By: अपूर्वा नायक
MahaRERA Notice Projects News: महारेरा ने 8,212 हाउसिंग परियोजनाओं को QPR जमा न करने पर नोटिस जारी किया है। 60 दिन का अल्टीमेटम देते हुए रजिस्ट्रेशन रद्द पर रोक की चेतावनी दी गई है।

महारेरा नोटिस हाउसिंग प्रोजेक्ट्स भारत (सौ. सोशल मीडिया )
MahaRERA Notice Projects Updates: महाराष्ट्र रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण (महारेरा) ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) जमा न करने को लेकर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) की 4,644 सहित राज्य भर की कुल 8,212 हाउसिंग परियोजनाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डेवलपर्स को 60 दिनों के भीतर विवरण अपडेट करने का समय दिया गया है, अन्यथा परियोजना का पंजीकरण रद्द या निलंबित किया जा सकता है। महारेरा के नोटिस को लेकर बिल्डरों में हड़कंप व्याप्त है।
बताया गया कि नियामक प्राधिकरण के पास पंजीकृत 33,029 चालू परियोजनाओं में से 8,000 से अधिक ने त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) दाखिल नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
पुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
जिसमें बेचे गए फ्लैटों की संख्या, किए गए व्यय और निर्माण योजनाओं में किसी भी बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विवरणों का खुलासा होता है। अधिकारियों ने कहा है कि इन अपडेट के अभाव में घर खरीदारों को परियोजना की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाती है।
परियोजनाओं को 60 दिन का दिया गया अल्टीमेटम
महारेरा ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डेवलपर्स को लंबित रिपोर्ट जमा करने के लिए 60 दिन का समय दिया है। नोटिस में प्रोजेक्ट बैंक खातों को फ्रीज करना, पंजीकरण रद्द करना और विज्ञापन एवं मार्केटिंग पर रोक लगाने की बात कही गयी है।
नियमों का पालन न करने वाले प्रोजेक्ट्स को बिक्री समझौतों के पंजीकरण से प्रतिबंधित किए जाने का भी खतरा है, साथ ही उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कहा गया है कि डेवलपर्स को प्रकटीकरण मानदंडों का पालन करना होगा।
महारेरा के अध्यक्ष मनोज सौनिक ने कहा है कि बार-बार फॉलो अप करने के बावजूद यदि त्रैमासिक रिपोर्ट अपडेट नहीं की जाती है, तो पंजीकरण रद्द करने या उसे स्थगित रखने में महारेरा संकोच नहीं करेगा। सबसे अधिक परियोजना चूक मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और कोंकण क्षेत्र में हुई है, जिनमें 4,644 मामले दर्ज हैं। इनमें ठाणे में सबसे अधिक 1,475 परियोजनाएं हैं।
एमएमआर और कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक चूक
ठाणे के बाद मुंबई उपनगर (1,263), रायगढ़ (842), पालघर (612) और मुंबई शहर (267) का नंबर आता है। पुणे क्षेत्र में ऐसी 2,311 परियोजनाएं दर्ज की गईं, जिनमें अकेले पुणे जिले में 1,957 परियोजनाएं शामिल हैं। अन्य क्षेत्रों में खानदेश में 511 परियोजनाएं, विदर्भ में 483 और मराठवाड़ा में 238 परियोजनाएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई विश्वविद्यालय में प्रदर्शन पर Bombay High Court सख्त, छात्रों के लिए अलग विरोध स्थल तय करने की सलाह
रेरा नियमों के तहत अनिवार्य त्रैमासिक रिपोर्टिंग तंत्र का उद्देश्य जवाबदेही सुनिश्चित करना और घर खरीदारों को परियोजना की प्रगति पर नजर रखने में सक्षम बनाना है। अधिकारियों ने कहा कि अनुपालन में सुधार लाने और इस क्षेत्र में खरीदारों का विश्वास बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
Maharera notice 8212 projects qpr default mmr thane pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
Aug 07, 2026 | 10:02 PMHealth Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
Aug 07, 2026 | 09:55 PMजंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PMAI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
Aug 07, 2026 | 09:53 PMमौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMForex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
Aug 07, 2026 | 09:43 PMIOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMवीडियो गैलरी

स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM














