Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे, नासिक, बीड, अकोला समेत 259 PHC और उपकेंद्रों में होगी नियुक्तियां, जानें खाली पदों की संख्या…

Hospital Job Vacancy: महाराष्ट्र सरकार ने 259 स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 5,223 नए पद और ₹320.01 करोड़ वार्षिक व्यय मंजूर किया। इससे कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 29, 2026 | 05:11 PM

PHC और उपकेंद्रों में होगी नियुक्तियां (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Hospital Job Vacancy In Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूरा कर चुके 259 नए और श्रेणीवर्धित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 5,223 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इन पदों पर होने वाले 320.01 करोड़ रुपए के वार्षिक व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस फैसले से ठाणे, नासिक, बीड, अकोला, पुणे, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर सहित कई जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ेगी। इसी के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को गति और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में जारी शासनादेश के अनुसार राज्य में 50 प्रतिशत अथवा उससे अधिक निर्माण पूरा कर चुकी 259 स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए कुल 7,955 पदों की आवश्यकता निर्धारित की गई थी। इनमें से 2,732 पदों को पूर्व में मंजूरी दी जा चुकी थी, जबकि अब शेष 5,223 नए पदों के सृजन और संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को शुरू करने की अनुमति दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक करें आवेदन

Cabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी

नागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना

FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार

इस निर्णय के तहत ठाणे जिला अस्पताल को 336 से 500 बेड में उन्नत करने, बीड जिला अस्पताल को 300 से 500 बेड तक विस्तारित करने, ठाणे संदर्भ सेवा अस्पताल, ठाणे महिला अस्पताल, अकोला जिला अस्पताल, मंचर-अंबेगांव सामान्य अस्पताल, इचलकरंजी सामान्य अस्पताल और नासिक संदर्भ सेवा अस्पताल सहित कई संस्थानों के लिए नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

नासिक संदर्भ सेवा अस्पताल में बदलती स्वास्थ्य जरूरतों के अनुसार कई पुराने विशेषज्ञ पदों के स्थान पर न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, जैव-चिकित्सा अभियंता, ईईजी व ईएमजी तकनीशियन सहित नए विशेषज्ञ पद सृजित किए गए हैं।

ग्रामिण अस्पतालों पर भी फोकस

इसके अलावा 13 ग्रामीण अस्पतालों को 30 से 50 बेड वाले उपजिला अस्पताल, छह ग्रामीण अस्पतालों को 30 से 100 बेड वाले उपजिला अस्पताल और छह उपजिला अस्पतालों को 50 से 100 बेड में उन्नत करने के लिए भी पदों का सृजन किया गया है।

नए महिला अस्पतालों, पांच ट्रॉमा केयर यूनिट, चार आयुष अस्पताल, 13 नए ग्रामीण अस्पताल, 158 उपकेंद्र, 38 गैर-आदिवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तीन आदिवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करमाड स्थित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र और राज्य स्तरीय औषधि भंडार के लिए भी नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं।

ओसी मिलने के बाद भी होंगी नियुक्तियां

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्तियां तभी की जाएंगी, जब इमारतों का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा ओसी जारी किया जाएगा। यदि किसी संस्था में पहले से स्वीकृत पदों की पुनरावृत्ति पाई जाती है तो उसे शासन की मंजूरी के बाद निरस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः- MBMC vs MBVV: 5.21 करोड़ सुरक्षा शुल्क पर टकराव, मनपा ने पुलिस से मांगा बकाया किराया

मुख्य आंकड़े

विषय विवरण
कुल स्वास्थ्य संस्थान 259
नए स्वीकृत पद 5,223
कुल आवश्यक पद 7,955
पहले से स्वीकृत पद 2,732
वार्षिक स्वीकृत व्यय ₹320.01 करोड़

प्रमुख संस्थानों में स्वीकृत पद

संस्था पद
ठाणे सामान्य अस्पताल 1,078
बीड जिला अस्पताल 113
अकोला जिला अस्पताल 210
मंचर-अंबेगांव अस्पताल 259
नासिक संदर्भ सेवा अस्पताल 232
छत्रपति संभाजीनगर महिला अस्पताल 360
158 उपकेंद्र 632
38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 570
13 नए ग्रामीण अस्पताल 338

Health department 5223 new posts approved 259 hospital job vacancy in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 05:11 PM

Topics:  

  • BMC Hospitals
  • District General Hospital
  • Government Job
  • Job Recruitment
  • Medical Sector

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.