Maharashtra में गुटखा कारोबार पर मकोका लागू, फडणवीस ने विधानसभा में की घोषणा
Maharashtra में गुटखा और सुगंधित सुपारी की अवैध बिक्री पर अब मकोका लगाया जाएगा। सीएम फडणवीस ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई से यह आपराधिक चेन टूटेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
गुटखा कारोबारी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: राज्य में गुटखा व सुगंधित सुपारी पर प्रतिबंध होने के बावजूद धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इस आपराधिक श्रृंखला को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने गुटखा कारोबारियों पर ‘महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
यह घोषणा बुधवार को नागपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। राज्य में गुटखा और खुशबूदार पान मसाला के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर बैन होने के बावजूद स्कूल, कॉलेजों के आस-पास गैर-कानूनी तरीके से बेचे जा रहे हैं। गुटखा के साथ सुगंधित सुपारी बेचने वालों को भी मकोका के दायरे में लाया जाएगा। विधि व न्याय विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
दूसरे राज्यों से लाया जा रहा गुटखा
राज्य में दूसरे राज्यों से गैर-कानूनी तरीके से बड़ी मात्रा में गुटखा और खुशबूदार सुपारी लाई जाती है। एफडीए की जब्ती और क्रिमिनल कार्रवाई के बाद भी गुटखे का कारोबार चल रहा है। इस क्रिमिनल चेन को रोकने के लिए मकोका के तहत कार्रवाई पर फैसला लेने की प्रक्रिया एफडीए के लेवल पर चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुटखा माफिया पर FDA की सर्जिकल स्ट्राइक, महाराष्ट्र में 143 ठिकानों पर छापे, 1.74 करोड़ का माल जब्त
पायधुनी कांड में नया मोड़: तरबूज से पहले खाई थी ‘पेन-किलर’? 4 मौतों के पीछे अब दवाओं पर गहराया शक
पिता की जान लेने वाली कंपनी के चॉपर में पार्थ पवार की यात्रा; महाराष्ट्र में सियासी बवाल, उठ रहे सवाल
एशिया का इंजीनियरिंग अजूबा, क्या मिसिंग लिंक सुरंग ले पाएगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब?
ये भी पढ़ें :- Mumbai: दादर स्टेशन पर बनेगा नया प्लेटफॉर्म 8, संचालन क्षमता में आएगा बड़ा सुधार
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि गुटखा और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को अधिकतर असरदार बनाने के लिए एक सख्त स्पेशल कानून बनाने का प्रोसेस चल रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस की गुटखा कारोबारियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करने की घोषणा के बाद अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री नरहरी झिरवाल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे एफडीए की कार्रवाई को मजबूती मिलेगी।
