ग्राम पंचायत चुनाव (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra Panchayat Elections: 14,237 ग्राम पंचायतों के चुनाव 6 महीने टले, प्रशासक होंगे नियुक्त

Maharashtra में आरक्षण विवाद के चलते अब ग्राम पंचायत चुनाव भी कम से कम छह महीने के लिए टाल दिए गए हैं। जनवरी से दिसंबर 2026 के बीच कार्यकाल समाप्त होने वाली पंचायतों पर प्रशासक नियुक्त होंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: राज्य में आरक्षण से जुड़े मुद्दों के कारण जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव पहले ही स्थगित हो चुके हैं। अब कार्यकाल पूरा होने वाली ग्राम पंचायतों के चुनाव भी कम से कम छह महीने के लिए स्थगित किए जाने वाले हैं।

इसमें पूरे राज्य की कुल ग्राम पंचायतों में से 14,237 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त होने वाला है। जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 के बीच कार्यकाल समाप्त होने वाली ग्राम पंचायतों पर प्रशासक नियुक्ति के आदेश हाल ही में ग्राम विकास विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

यह नियुक्ति 14 अगस्त 2020 के शासन आदेश के अनुसार की जाएगी। ग्राम विकास विभाग के अपर सचिवों ने यह आदेश जारी किए हैं और जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिलाधिकारी को आदेश भेजे गए हैं।

7 को जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव

राज्य की 12 जिप और 125 पंस के चुनाव की तारीख में राज्य निर्वाचन आयोग ने बदलाव किया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद घोषित तीन दिवसीय शोक के कारण यह निर्णय लिया गया। पहले 5 फरवरी को होने वाले मतदान अब 7 फरवरी को होंगे।

वहीं, मतगणना की तारीख भी बदलकर 9 फरवरी की गई। आयोग ने इन चुनावों के लिए 13 जनवरी को विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। उस कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करना, नामांकन पत्र वापस लेना, चुनाव चिह्न आवंटित करना जैसे चरण पूरे कर लिए गए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें