-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Govt Tet Paper Leak All Exams Online Committee Chief Secretary
TET Paper Leak के बाद सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र की सभी सरकारी परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन; कमेटी गठित
- Written By: रूपम सिंह
TET Paper Leak: टीईटी पेपर लीक विवाद के बाद महाराष्ट्र सरकार सभी सरकारी परीक्षाएं ऑनलाइन कराएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट।

ऑनलाइन, परीक्षाएं (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Government Exams: टीईटी पेपर लीक प्रकरण के बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली सभी सरकारी परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन कर दो महीने के भीतर अपनी सिफारिशों सहित विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
मानसून सत्र में उठा था पेपर लीक का मुद्दा
विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान टीईटी पेपर लीक का मामला प्रमुखता से उठा था। विपक्ष और विभिन्न सदस्यों ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद सरकार ने घोषणा की थी कि भविष्य में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सरकारी परीक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन कराने की संभावना पर विचार किया जाएगा।
जीआर जारी, कई विभाग होंगे शामिल
सरकार की घोषणा के बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासनादेश (जीआर) जारी कर दिया है। गठित समिति में सामान्य प्रशासन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव तथा राज्य के पुलिस महानिदेशक को सदस्य बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
नासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
चंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 6.11 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य, नदी जोड़ परियोजनाओं पर फडणवीस की सख्त समीक्षा
सीईटी आयुक्त होंगे सदस्य सचिव
समिति में राज्य सामाईक प्रवेश परीक्षा (सीईटी) प्रकोष्ठ के आयुक्त को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति विभिन्न राज्यों और संस्थानों में लागू ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली का अध्ययन करेगी तथा तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का मूल्यांकन कर अपनी सिफारिशें सरकार के समक्ष रखेगी।
पारदर्शिता और सुरक्षा पर रहेगा जोर
सरकार का उद्देश्य सरकारी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाना है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली लागू करने के लिए आवश्यक नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे, जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिल सके।
Maharashtra govt tet paper leak all exams online committee chief secretary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
Aug 09, 2026 | 10:26 AMयवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 10:25 AMदेवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 10:13 AMOhh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Aug 09, 2026 | 10:11 AMठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Aug 09, 2026 | 10:09 AMBAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
Aug 09, 2026 | 09:55 AMनासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
Aug 09, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












