नागपुर मनपा: शिक्षा विभाग की सुस्ती पर सभापति शिवानी दाणी नाराज, फिर भी 53 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी

Nagpur Teacher Recruitment: नागपुर मनपा की स्थायी समिति ने 53 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी, लेकिन शिक्षा विभाग की वर्षों की देरी और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। 9 खेल शिक्षकों की सेवा भी बढ़ाई गई।
Nagpur Municipal Corporation: Chairperson Shivani Dani upset over Education Department's lethargy; recruitment of 53 teachers still approved.
नागपुर मनपा, शिक्षक भर्ती, (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Teacher Recruitment Delay: नागपुर मनपा के शिक्षा विभाग की लचर कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब स्कूल शुरू होने को लंबा समय बीत जाने के बाद शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव स्थायी समिति से समक्ष भेजा गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए स्वयं स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने पूरे विभाग को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि 4 वर्षों से प्रशासक राज रहा है। उस समय से ही शिक्षकों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों के पद भरने में किसी भी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी किंतु यह नहीं किया गया। इसी तरह की लापरवाही के चलते मनपा की 400 स्कूलों का आंकड़ा अब 100 पर आ गया है।

बहरहाल स्थायी समिति के समक्ष रखे गए शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान की गई। एक ओर जहां पवित्र पोर्टल के माध्यम से माध्यमिक स्कूलों और कनिष्ठ महाविद्यालयों में 53 नए शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है, वहीं दूसरी ओर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 9 खेल शिक्षकों की सेवा को 11 महीने के लिए विस्तार दिया गया है।

खेल शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति और छात्राओं के लिए कराटे प्रशिक्षण

मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं और महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट और कराटे का प्रशिक्षण अनिवार्य करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। दस्तावेजों के अनुसार सत्र 2026-2027 के लिए पहले से नियुक्त 9 खेल शिक्षकों को 11 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

इन शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य के कारण मनपा स्कूलों के विद्यार्थी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इन 9 शिक्षकों को प्रति माह 25,000 का मानदेय दिया जाएगा, जिस पर 11 महीनों के लिए कुल 24,75,000 का खर्च आएगा।

पवित्र पोर्टल से 53 पदों पर होगी नई शिक्षक भर्ती

शिक्षा उपसंचालक के निर्देशों के बाद नागपुर मनपा के माध्यमिक विद्यालयों और कनिष्ठ महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को पवित्र पोर्टल के जरिए भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 53 पदों पर भर्ती की जाएगी।

हिन्दी माध्यम: कुल 15 पद (अनुदानित)

स्कूलों में 8 सहायक शिक्षक और 2 खेल शिक्षक: बिना अनुदानित स्कूलों में 5 सहायक शिक्षक)।

अंग्रेजी माध्यम: (स्वयं अर्थसहाय्यित) कुल 7 पद (6 सहायक और 1 खेल शिक्षक)।

उर्दू माध्यम : कुल 12 पद (अनुदानित में 3 सहायक और खेल शिक्षक: बिना अनुदानित में 8 सहायक शिक्षक)।कनिष्ठ महाविद्यालय (Junior College): बिना अनुदानित श्रेणी में 19 पद।

Navbharat Live
navbharatlive.com