Amravati News: छत्री तालाब में डूबने से फार्मसी छात्र की मौत, पिकनिक मनाने आए थे

Student Drown in Chhatri Lake
Published on: 
Updated on: 

अमरावती. पिकनिक मनाने शहर के छत्री तालाब पर आए कुछ छात्रों में से तीन युवक नहाने के लिए तालाब में उतरे. जिसमें से एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार को दोपहर 1 बजे के दौरान हुई. सभी छात्र गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना के बाद रेस्क्यू टीम व पुलिस की सहायता से शव को बाहर निकाला गया है. सुयोग अरुणराव दुधाट (19, कारला, अंजनगांव सुर्जी, वर्तमान निवास विलास कॉलोनी, कठोरा नाका) मृतक छात्र का नाम है.

सुयोग दुधाट शासकीय कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पढ़ाई करता है. सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे के दौरान शासकीय कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र सुयोग अरुणराव दुधाटे व अन्य कुछ छात्र छत्री तालाब पर पिकनिक मनाने आए थे. जिसमें से तीन छात्र तालाब में तैरने के लिए उतरे. तब अचानक सुयोग दुधाट दलदल में फंस गया. इस घटना में उसकी मौत हो गई. उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बचा पाए. घटना की जानकारी तत्काल फ्रेजरपुरा पुलिस को दी गई.

पुलिस व रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू की. करीब आधे घंटे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम की सहायता से सुयोग के शव को बाहर निकाला गया. पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सुयोग के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com