Navbharat Research: इंफ्रास्ट्रक्चर से डिजिटल गवर्नेंस तक…फडणवीस सरकार के काम पर क्या बोली जनता?
Maharashtra Government Performance Review: फडणवीस सरकार के एक वर्ष में महाराष्ट्र में विकास, सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और जनकल्याण में प्रगति हुई। आइए जानते है सरकार के काम पर जनता ने क्या कहा।
- Written By: आकाश मसने
डिजाइन फोटो (नवभारत)
Maharashtra Government One Year Performance Review: महाराष्ट्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर राज्य में विकास, सुशासन और पारदर्शिता को लेकर नई ऊर्जा और गति देखने को मिली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार ने प्रशासनिक सुधारों से लेकर बुनियादी ढांचे और जनकल्याण की योजनाओं तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता ने न केवल सरकारी तंत्र में विश्वास बढ़ाया है बल्कि महाराष्ट्र को नए परिवर्तन के दौर में प्रवेश दिलाया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने अपने पहले वर्ष में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं। जन-धारणा सर्वेक्षणों के अनुसार, बड़ी संख्या मैं नागरिकों ने सरकार के कार्यों पर संतोष जताया है। राज्य के आम लोगों के हित में निर्णय लेने, प्रभावी प्रशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देन जैसे पहलुओं पर मुख्यमंत्री को उच्च रेटिंग मिली है। इस एक वर्ष में सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास, किसान कल्याण, शहरी सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल गवर्नेस और निवेश आकर्षित करने जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है।
(नवभारत रिसर्च रिपोर्ट)
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर नकेल: अब कलेक्टर से लेनी होगी मंजूरी, स्टोन क्रशर और अवैध उत्खनन पर राज्य सरकार सख्त
सौर ऊर्जा पर अतिरिक्त शुल्क से उद्योगों में असंतोष; अकोला इंडस्ट्री एसोसिएशन ने CM Fadnavis को भेजा पत्र
मुख्यमंत्री ने किया ‘उन्नत नासिक अभियान’ लोगो का अनावरण, ‘भूप्रहरी’ निभाएंगे अहम भूमिका
फडणवीस का तंज, पब्लिसिटी के लिए कुछ भी बोलते हैं श्याम मानव, जस्टिस गवई का किया बचाव
भ्रष्टाचार मुक्त शासन की ओर कदम
प्रशासनिक चुनौतियों से लेकर प्राकृतिक संकटों तक, राज्य सरकार ने त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर अपनी कार्यशैली का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने गठबंधन सरकार में समन्वय और स्थिरता बनाए रखते हुए कई बड़े फैसले लागू किए। भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की दिशा में किए गए प्रयासों ने जनता में विश्वास को और मजबूत किया है। साथ ही, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत सुधारों ने महाराष्ट्र को एक प्रतिस्पर्धी और प्रगतिशील राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार किया है।
(नवभारत रिसर्च रिपोर्ट)
पहले वर्ष की उपलब्धियों के साथ, सरकार ने आने वाले वर्षों के लिए स्पष्ट दृष्टि प्रस्तुत की है-एक ऐसा महाराष्ट्र जो आर्थिक रूप से मजबूत, सामाजिक रूप से समावेशी और/प्रशासनिक दृष्टि से अधिक सक्षम हो। इस एक वर्ष ने वर्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि कि राज्य की प्रगति और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
(नवभारत रिसर्च रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई एयरपोर्ट से वधावन पोर्ट तक, महाराष्ट्र में एक साल में क्या-क्या बदला? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
एक साल के काम पर क्या बोले सीएम?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सड़क व परिवहन सुधार, बेहतर आर्थिक वातावरण, औद्योगिक प्रगति और नए निवेश को नई गति दी है। मैग्नेटिक महाराष्ट्र के माध्यम से वैश्विक निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ है, जबकि नीतिगत सुधारों ने परियोजनाओं के निष्पादन की दक्षता को नई ऊंचाई दी है।
(नवभारत रिसर्च रिपोर्ट)
सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास नहीं, बल्कि ऐसा विकास है जो रोजगार सृजित करे, लोगों के जीवन को सुखमय बनाए, सुविधा लाए और मुंबई 3.0 के आधुनिक, स्मार्ट और विश्वस्तरीय विजन को साकार करे। महाराष्ट्र को नए युग के नेतृत्व में ले जाने की इस यात्रा में जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
