1 साल में फडणवीस सरकार का प्रदर्शन कैसा? सर्वे रिपोर्ट में खुला भ्रष्टाचार से लेकर इंफ्रा तक का सच
Maharashtra Government: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के एक वर्ष पर हुए सर्वे में भ्रष्टाचार पर मिश्रित, कानून-व्यवस्था में बेहतर और बुनियादी ढांचे में सबसे मजबूत प्रदर्शन सामने आया।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्मंत्री अजित पवार व एकनाथ शिंदे (डिजाइन फोटो)
Mahayuti Government Performance: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के सत्ता में एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक समूह’ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सरकार की प्रदर्शन क्षमता का आकलन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार को लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में जनता से मिश्रित से लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने सत्ता संभालते ही ‘ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ (शून्य सहिष्णुता नीति) अपनाने की घोषणा की थी, जिसके तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। लेकिन इस पर जनता की प्रतिक्रिया मिश्रित है।
सर्वेक्षण के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामले में केवल 13% लोगों ने दोषियों पर हो रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। तो वहीं, 40.03% लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार करने वालों पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी तरह बड़ी संख्या में (लगभग 36.8%) लोगों को लगता है कि भ्रष्टाचार करने वालों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही है। इनमें लगभग 10% लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कोई राय व्यक्त नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
300 अश्लील वीडियो: खरात से चार हाथ आगे निकला कोल्हापुर का साहूकार, ब्याज पर पैसे देकर किया महिलाओं का यौन शोषण
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार कम करने के लिए डीबीटी (डाइरेक्ट बेनीफीट ट्रांसफर) जैसे फैसलों को लागू करने के बावजूद, इन आंकड़ों से पता चलता है कि जनता के एक बड़े हिस्से को अभी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
कानून और व्यवस्था में सुधार
कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर, महायुति सरकार को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने गृह विभाग का प्रभार खुद संभाला था और पुलिस बल में महत्वपूर्ण बदलाव के आदेश दिए थे। सर्वेक्षण के निष्कर्षों से पता चलता है कि 66.6% लोगों का मानना है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। 16.1% लोगों को स्थिति में काफी सुधार महसूस हुआ है। जबकि 50.5% लोगों को स्थिति में थोड़ा सुधार महसूस हुआ है। तो वहीं 33.3% लोग ऐसे भी थे जिनका मानना है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है।
बुनियादी ढांचे के विकास में अव्वल
बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में महायुति सरकार ने सर्वाधिक प्रभावी प्रदर्शन किया है। सर्वेक्षण में फडणवीस के नेतृत्व को अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में अधिक प्रभावी बताया गया है। सर्वाधिक काम: सर्वेक्षण में शामिल लोगों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने बुनियादी ढांचे पर सर्वाधिक 42.7% काम किया है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पहुंचे पुतिन का महाराष्ट्र कनेक्शन! PM मोदी संग MH 01 नंबर प्लेट की गाड़ी में बैठे- Video
अन्य सरकारों का प्रदर्शन
- एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने 24.6% काम किया।
- उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार ने 22.4% काम किया।
- पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व वाली आघाडी सरकार ने 10.3% काम किया।
इन निष्कर्षों से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने पहले कार्यकाल की तरह ही बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है और इस क्षेत्र में सरकार की उपलब्धि उल्लेखनीय रही है। इस सर्वेक्षण के परिणामों से सरकार के समग्र प्रदर्शन का एक और विस्तृत मूल्यांकन मिलने की उम्मीद है।
