दिल्ली पहुंचे पुतिन का महाराष्ट्र कनेक्शन! PM मोदी संग MH 01 नंबर प्लेट की गाड़ी में बैठे- Video

Putin In India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जहां PM मोदी ने उनका स्वागत किया। पुतिन जिस कार से एयरपोर्ट से निकले उसका महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है।
Putin in Mumbai Car
मुंबई की नंबर प्लेट वाली गाड़ी में बैठकर जाते रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Putin in Mumbai Car: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दाे दिसवीय दौरे पर भारत पहुंचे। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की और गले लगकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के सरकारी दौरे पर हैं। वह 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।

स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से एक ही कार में बैठकर वहां से निकले। खास बात यह है कि दिल्ली पहुंचे पुतिन का इस दौरान महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया।

मुंबई की कार में बैठे पुतिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट जिस कार में बैठकर वहां से निकले वह कार मुंबई पासिंग की थी। कार का नंबर MH 01 EN 5795 था।

पीएम आवास पर होगा डिनर

बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहले से ही पालम एयरपोर्ट पर मौजूद थे। पुतिन के पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर सीधे पीएम आवास की ओर रवाना हो गए। जहां दोनों नेताओं का डिनर होगा।

पुतिन की भारत यात्रा क्यों हो रही है?

राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक रिश्तों की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। वर्ष 2000 में पुतिन और उस समय के भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर कर इस संबंध की नींव रखी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com