Pulse 2026 समिट में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Healthcare Hub: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में एकीकृत हेल्थकेयर और रिकवरी के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनने की अपार क्षमता है। वर्ष 2047 के विज़न की ओर बढ़ते हुए, स्वास्थ्य क्षेत्र को केवल सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में नहीं, बल्कि नवाचार, निवेश एवं आर्थिक विकास के प्रमुख प्रेरक के रूप में भी स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुंबई में दो दिवसीय हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन समिट ‘पल्स 2026’ का उद्घाटन सीएम फडणवीस ने किया।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हम केवल एक सम्मेलन का उद्घाटन नहीं कर रहे हैं, बल्कि आने वाले दशक में महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा तय कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि हर नागरिक को उसके घर से 5 से 8 किलोमीटर के दायरे में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसलिए महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवा के भविष्य का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि नवाचार, साझेदारी और ठोस कदमों के माध्यम से हम इसे मिलकर बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने, पोस्ट ग्रेजुएट सीटों का विस्तार करने, स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने और उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए तीन-स्तरीय कैंसर केयर मॉडल विकसित करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने चिकित्सा नवाचार, अनुसंधान और वेलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में महाराष्ट्र को वैश्विक केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षा व्यक्त की।
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सहयोगात्मक और भविष्य उन्मुख स्वास्थ्य व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ‘पल्स 2026’ केवल एक सम्मेलन नहीं है, बल्कि भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नवाचार, डिजिटल हेल्थ और वैश्विक सहयोग के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों सहित हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करता है।
‘पल्स वैद्यकीय परिषद २०२६’ चे उद्धाटन राज्याचे मुख्यमंत्री मा.श्री. देवेंद्रजी फडणवीस यांच्या हस्ते आज पार पडले. या विशेष कार्यक्रमात सहभागी होऊन उपस्थितांना संबोधित केले. ही परिषद महाराष्ट्राच्या आरोग्य व्यवस्थेची सध्याची स्थिती आणि आपण ज्या दिशेने पुढे जात आहोत त्याचे प्रतिबिंब… pic.twitter.com/Sfyek7XX9b — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) March 27, 2026
यह भी पढ़ें:- मुंबई में पाताल से निकलेगी सड़क! ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव टनल का काम शुरू, अब 40 मिनट का सफर सिर्फ 5 मिनट में
इस मौके पर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और तकनीक के समावेश के माध्यम से एक भविष्य-तैयार स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण कर रहा है, जिससे हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। सम्मेलन को कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री माधुरी मिसाल और आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की अध्यक्षा नीरजा बिड़ला ने भी संबोधित किया।