Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SIR अभियान में बड़ी प्रगति: 84% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 5 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज

Maharashtra Voter List SIR: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 8.22 करोड़ मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचे। रत्नागिरी डिजिटलीकरण में सबसे आगे, शहरों में गति धीमी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 23, 2026 | 08:50 AM

महाराष्ट्र में मतदाता सूची सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Electoral Roll Revision: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तेजी से काम जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, अब तक 9.79 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 8.22 करोड़ मतदाताओं तक मतदाता विशिष्ट गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 84 प्रतिशत है। वहीं, प्राप्त प्रपत्रों में से 5.01 करोड़ का डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है, जो कुल मतदाताओं का 51.18 प्रतिशत है।

30 जून से शुरू हुआ अभियान, 8 अगस्त तक चलेगा

निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई है और यह 8 अगस्त तक जारी रहेगी। अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए राज्यभर में 1,00,253 बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) की तैनाती की गई है। ये अधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह और उनके डिजिटलीकरण का कार्य कर रहे हैं।

मुंबई, ठाणे और पुणे में धीमी रही प्रगति

राज्य के बड़े शहरों में गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटलीकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है। पुणे जिले में 65.26 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जबकि 34.22 प्रतिशत का डिजिटलीकरण हुआ है। ठाणे शहर में 58.35 प्रतिशत वितरण और केवल 18.22 प्रतिशत डिजिटलीकरण दर्ज किया गया। मुंबई उपनगर में 59.12 प्रतिशत प्रपत्र वितरित हुए हैं, लेकिन डिजिटलीकरण 17.39 प्रतिशत तक ही पहुंच सका। वहीं मुंबई शहर में 63.15 प्रतिशत वितरण और 27.67 प्रतिशत डिजिटलीकरण दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

4 साल की लव स्टोरी का खूनी अंत, ठाणे के महाराजा लॉज में प्रेमी ने की युवती की हत्या, 2 घंटे में गिरफ्तार

इस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा

पुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की

यह भी पढ़ें:-25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का …

इन जिलों ने दिखाई सबसे बेहतर प्रगति

गणना प्रपत्रों के वितरण में जलगांव (99.82%), बुलढाणा (99.65%), अमरावती (99.55%) और अहिल्यानगर (98.67%) सबसे आगे रहे। वहीं डिजिटलीकरण के मामले में रत्नागिरी ने 80.95 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद यवतमाल (80.60%), चंद्रपुर (75.66%), परभणी (74.83%), बुलढाणा (74.33%) और गड़चिरोली (73.07%) का स्थान रहा।

निर्वाचन आयोग ने अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

निर्वाचन आयोग का कहना है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में BLO के माध्यम से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह और डिजिटलीकरण का कार्य लगातार जारी है। आयोग ने विशेष रूप से मुंबई महानगर क्षेत्र में अभियान की गति बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि निर्धारित समय सीमा 8 अगस्त तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

जिला प्रपत्र वितरण (%) डिजिटलीकरण (%)
पुणे 65.26% 34.22%
ठाणे 58.35% 18.22%
मुंबई उपनगर 59.12% 17.39%
मुंबई शहर 63.15% 27.67%
अहिल्यानगर 98.67% —
जलगांव 99.82% —
अमरावती 99.55% —
बुलढाना 99.65% 74.33%
रैंक जिला डिजिटलीकरण (%)
1 रत्नागिरी 80.95%
2 यवतमाल 80.60%
3 चंद्रपुर 75.66%
4 परभणी 74.83%
5 बुलढाना 74.33%
6 गढ़चिरौली 73.07%
क्षेत्र डिजिटलीकरण (%)
मुंबई उपनगर 17.39%
ठाणे 18.22%
मुंबई शहर 27.67%
पालघर 29.64%
पुणे 34.22%

Maharashtra electoral roll special intensive revision sir campaign update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 08:50 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • SIR
  • Voter ID Card

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.