Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस्तीफा लो-न्याय दो: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, रात 11 बजे पुलिस ने जबरन खदेड़ा

Nagpur Student Protest: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज नागपुर में भी सुनाई दी। संविधान चौक पर देर रात तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 23, 2026 | 08:14 AM

नागपुर छात्र आंदोलन, संविधान चौक, पुलिस हिरासत, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Constitution Square Protest: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में राज्यभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र बेधड़क होकर सड़कों पर उतर रहे हैं। 20 जुलाई को हजारों की संख्या में ‘जेन जी’ ने संविधान चौक पर प्रदर्शन किया था और बुधवार को एक बार फिर हजारों की संख्या में ‘कॉकरोच’ एकजुट हुए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस कार्रवाई का विरोध और ‘इस्तीफा लो-न्याय दो’ के नारों के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। रात 11 बजे तक आंदोलनकारी संविधान चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में अचानक भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।

संविधान चौक से 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

पहले तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन खुद खत्म करने को कहा। बात नहीं बनी तो पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। काफी गहमा-गहमी भी हुई, कुछ आंदोलनकारियों को जबरन खदेड़ा गया और कुछ को सीधे पुलिस वाहन में डालकर हेड क्वार्टर ले जाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

SIR अभियान में बड़ी प्रगति: 84% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 5 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज

नवभारत विशेष: छात्रों का गुस्सा यूं ही नहीं फूटा, वर्षों की निराशा का है नतीजा

4 साल की लव स्टोरी का खूनी अंत, ठाणे के महाराजा लॉज में प्रेमी ने की युवती की हत्या, 2 घंटे में गिरफ्तार

Delhi Metro का बड़ा अपडेट, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज भी 16 प्रमुख स्टेशन बंद, list यहां देखें

बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों के संविधान चौक पर जमा होने के कारण पहले ही पुलिस बंदोबस्त तैनात कर गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाम 7 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी रात तक आंदोलनकारी स्थल से हटने को तैयार नहीं थे।

रात 10:30 बजे सीपी विश्वास नांगरे पाटिल और ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी सहित आला अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। सभी डीसीपी मौके पर मौजूद थे। आंदोलनकारियों को हटाने और डिटेन करने का फैसला लिया गया।

दिल्ली की घटना का आक्रोश

पिछले 25 दिनों से दिल्ली के जतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन चल रहा है। समाजसेवी और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिए जाने और 20 जुलाई को ‘संसद मार्च के दौरान देशभर से आए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से छात्रों में भारी गुस्सा है।

इसी का असर नागपुर में भी देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से नागपुर के संविधान चौक पर देखते ही देखते हजारों युवा (कॉकरोच) जमा हो गए। पुलिस को इस भारी भीड़ को संभालना और हटाना मुमकिन नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में नागपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजभवन के सामने पुलिस से धक्का-मुक्की

जंतर-मंतर से लौटे युवाओं की आपबीती

इस आंदोलन में नागपुर के युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी आंखो से पुलिस का लाठीचार्ज देखा और झेला था। अपनी आपबीती साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अब पीछे हटने का समय नहीं है। सरकार तानाशाही के जरिए छात्रों को कुचलने की कोशिश कर रही है। इसलिए सभी को अपने भविष्य के लिए आगे के आंदोलनों में भी डटकर मुकाबला करना चाहिए।

Student protest nagpur constitution square police detention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 08:14 AM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.