सहकारी एग्रीगेटर टैक्सी सेवा के लिए जल्द बनाएं नियमावली, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए निर्देश
Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऑनलाइन ऐप आधारित सहकारी एग्रीगेटर टैक्सी सेवा के लिए जल्द नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस सेवा की शुरुआत मुंबई से की जाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Taxi Cooperative (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Maharashtra Taxi Policy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सहकारी एग्रीगेटर टैक्सी सेवा के लिए नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के लाखों टैक्सी चालकों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जिससे यह खबर चालकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि परिवहन विभाग तुरंत ऑनलाइन ऐप आधारित एग्रीगेटर सहकारी टैक्सी सेवा के लिए नियमावली तैयार करे और सरकार इस सेवा को अनुमति देगी।
‘सहकार टैक्सी को।ऑपरेटिव लिमिटेड (भारत टैक्सी)’ की सेवा शुरू करने को लेकर मंत्रालय में मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, कई विधायक और परिवहन आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
चालकों को मालिक बनाने की पहल
परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि मौजूदा निजी एग्रीगेटर टैक्सी सेवाओं में चालकों को सामाजिक सुरक्षा का अभाव है। इसलिए इस सहकारी मॉडल के जरिए चालकों को कर्मचारी से मालिक में बदलने और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य परिवहन निगम भी ‘छावा’ नाम से एक ऐप विकसित कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रमिकों की मांगों पर सरकार सकारात्मक, जुलाई तक बनेंगे कल्याणकारी बोर्ड, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिया भरोसा
महाराष्ट्र सरकार के नाम हुई एयर इंडिया इमारत, मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में हुआ हस्तांतरण
‘देवाभाऊ’ ने दी महा कर्जमाफी, चुनाव के बाद मिलेगा लाभ, 56 लाख किसानों को मिलेगी राहत
नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी
ये भी पढ़े: सूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
भारत टैक्सी से चालकों को मिलेंगे ये लाभ
कर्नल हिमांशु ने जानकारी दी कि भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत मुंबई से होगी, इसके बाद यह पुणे और नागपुर में भी शुरू की जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह के निर्देश पर शुरू इस योजना के तहत चालकों को परिवार, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा संरक्षण मिलेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 9.5 प्रतिशत की कम ब्याज दर पर ऋण और आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी चालकों तथा उनके परिवारों को मिलेगा।
