Maharashtra CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG का झटका, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने की आशंका
Maharashtra CNG Price : महाराष्ट्र में सीएनजी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, पुणे, नाशिक और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई शहरों में बढ़े दामों से आम लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉन्सेप्ट इमेज (फाइल फोटो -फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra CNG Price Hike News: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान आम लोगों की चिंता अब सीएनजी की महंगाई ने और बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे थे, वहीं अब सीएनजी की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुंबई, पुणे, नाशिक और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई शहरों में सीएनजी महंगी होने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों का खर्च बढ़ने की संभावना है। इससे आम लोगों के मासिक बजट पर बड़ा असर पड़ सकता है। पुणे में एमएनजीएल कंपनी ने सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
25 पैसे की हुई बढ़त
इसके बाद शहर में सीएनजी का भाव 92 रुपये 25 पैसे से बढ़कर सीधे 94 रुपये 75 पैसे प्रति किलो हो गया है। बढ़ी हुई दरें 27 मई की मध्यरात्रि से लागू कर दी गई हैं। कंपनी ने इनपुट गैस की लागत बढ़ने को इस फैसले का कारण बताया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ऑटो और टैक्सी चालकों के साथ रोजाना सफर करने वाले नागरिकों पर पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
ऑटो, टैक्सी और कैब सेवाओं का किराया बढ़ने की आशंका पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों ईंधनों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर ऑटो, टैक्सी और कैव सेवाओं का किराया बढ़ सकता है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
वाहन चालकों का कहना है कि यदि इसी तरह सीएनजी के दाम बढ़ते रहे तो यह जल्द ही 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच सकती है। जिसके चलते यात्रा का दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच नागरिक सरकार से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- NEET-UG पेपर लीक जांच में बड़ा खुलासा, लातूर के फ्लैट में चलती थीं ‘स्पेशल क्लासेस’
15 दिनों में 12 रु की बढ़ोतरी
- छत्रपति संभाजीनगर में भी सीएनजी की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। शहर के चिकलठाणा इलाके स्थित बीपीसीएल पंप पर सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है।
- पिछले 15 दिनों में यहां सीएनजी के दामों में कुल 12 रुपये की बढ़ोतरी होने से वाहन चालक नाराज है, फिलहाल शहर में पेट्रोल 112 रुपये 88 पैसे प्रति लीटर और डीजल 99 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
- पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी होने से वैकल्पिक ईंधन का फायदा कम होता दिखाई दे रहा है। नाशिक में भी सीएनजी की कीमत में प्रति किलो। रुपया 35 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- इसके बाद शहर में सीएनजी का नया भाव 96 रुपये 50 पैसे प्रति किलो हो गया है। इससे पहले वाहन चालकों को सीएनजी 95 रुपये 15 पैसे प्रति किलो की दर से मिल रही थी, नए रेट 28 मई से लागू कर दिए गए है।
- माना जा रहा है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब सीएनजी पर भी दिखाई दे रहा है।
