Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन

NEET Paper Leak: उद्धव ठाकरे ने जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ जारी आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को 'वसूली तंत्र' बताया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 14, 2026 | 10:46 AM

उद्धव ठाकरे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav Thackeray Support NEET Paper Leak: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में जारी कॉकरोच जनता पार्टी और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने सोमवार को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को निजी हितों से ऊपर उठ कर इस आंदोलन का सपोर्ट करना चाहिए। उद्धव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी अनुरोध किया है कि वे इस आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करें।

यूबीटी प्रमुख ने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि उनका जीवन बेहद कीमती है। कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था, जबकि वांगचुक 28 जून को आंदोलन में शामिल हुए और तभी से वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

वांगचुक का वजन 7.8 किलोग्राम घट चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है। उद्धव ने कहा कि इस दिन शिवसेना (यूबीटी) भी महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराएगी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बड़ा सड़क हादसा: येवला-नांदगांव हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

नागपुर: ‘नो पार्किंग जोन’ अभियान के तहत 334 वाहनों पर कार्रवाई, 2 निजी बसों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से बिना डिजिटल सिग्नेचर के नहीं जारी होंगे ये सरकारी दस्तावेज

नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि

यह भी पढ़ें:- मुंबई AC लोकल में घुटन से बिगड़ी 3 यात्रियों की तबीयत, टिटवाला-CSMT ट्रेन का AC सिस्टम हुआ फेल

‘शिक्षा नहीं, वसूली तंत्र है’: राहुल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का आरोप दोहराया है। उन्होंने कहा कि आज देश के छात्र खुद इस व्यवस्था को भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान कह रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सच यही है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है, जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वह आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज, तनाव और निराशा में धकेल रही है।

शिक्षा व्यवस्था पर सियासत तेज

नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के ताजा बयानों के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन को लेकर भी विपक्षी दलों का समर्थन बढ़ता नजर आ रहा है।

Uddhav thackeray supports sonam wangchuk neet paper leak protest jantar mantar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Education News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • NEET Paper Leak
  • Rahul Gandhi
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.