- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Budget Devendra Fadnavis Farmers Loan Waiver Economic Discipline
तीसरी बार किसी मुख्यमंत्री ने पेश किया राज्य का बजट, आर्थिक अनुशासन पर जोर: मुख्यमंत्री
CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में राज्य का बजट पेश करते हुए आर्थिक अनुशासन, किसान कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और विकसित महाराष्ट्र 2047 के लक्ष्य पर जोर दिया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Devendra Fadnavis budget (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Budget 2026: देश के प्रगतिशील राज्यों में अग्रणी माने जाने वाले महाराष्ट्र का वार्षिक बजट तीसरी बार किसी मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पेश किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत किया। इससे पहले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक भी वित्तमंत्री के रूप में विधानसभा में बजट पेश कर चुके हैं।
बजट पेश करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राजस्व और राजकोषीय घाटे के बावजूद यह बजट आर्थिक अनुशासन के साथ 2047 तक विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने वाला है।
मुख्यमंत्री कृषि सौर योजना के तहत 14 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का वादा सरकार निभाने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना पहले की तरह जारी रहेगी। किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए बजट में 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषि सौर योजना के तहत 14 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही राज्य में 1 हजार तक की आबादी वाले सभी गांवों के रास्तों का सीमेंटीकरण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, चिखली के पूर्व नगराध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बने भाजपाई
स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान, मंत्री दादाजी भुसे का बड़ा ऐलान
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक से कुचलकर 3 मजदूरों की मौत
हरित ऊर्जा की दिशा में महाराष्ट्र की बड़ी छलांग, 2032 तक 45 GW क्षमता का लक्ष्य
2026- 27 च्या आर्थिक वर्षासाठीचा ₹7,69,467 कोटींचा अर्थसंकल्प महायुती सरकारच्यावतीने सादर महायुति सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹7,69,467 करोड़ का बजट प्रस्तुत। (‘महाराष्ट्राचा अर्थसंकल्प 2026-27’ च्या सादरीकरणानंतर पत्रकार परिषद | मुंबई | 6-3-2026)#Maharashtra… pic.twitter.com/FjPddRX1e7 — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 6, 2026
51 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री ने इस बजट को प्रगतिशील, सर्वसमावेशी, शाश्वत और सुशासन इन चार स्तंभों पर आधारित बताया। राज्य पर बढ़ते कर्ज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 51 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था वाले महाराष्ट्र पर 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज आर्थिक मानकों के अनुसार संतुलित माना जा सकता है।
ये भी पढ़े: सर्वसमावेशी विकास और किसान हित वाला बजट, महायुती ने वादा निभाया: एकनाथ शिंदे
कर्जमाफी से 35 हजार करोड़ का भार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के 28 से 30 लाख किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी देने से सरकार पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार एग्रिस्टेक (Agristech) तकनीक के माध्यम से किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाएगी। साथ ही नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन अनुदान भी दिया जाएगा।
Maharashtra budget devendra fadnavis farmers loan waiver economic discipline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Employee Appreciation Day: सिर्फ गिफ्ट कार्ड नहीं! इस बदलाव से कई गुना बढ़ सकती है आपकी कंपनी की प्रोडक्टिविटी
Mar 07, 2026 | 04:00 AMiPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका, Apple ने अमेरिकी ऐप स्टोर से हटाए चीनी ऐप्स, अब डाउनलोड करना हुआ मुश्किल
Mar 07, 2026 | 03:05 AMAaj Ka Rashifal: 7 मार्च को मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Mar 07, 2026 | 12:05 AMमीन संक्रांति का दिन कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Mar 06, 2026 | 10:32 PMबुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, चिखली के पूर्व नगराध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बने भाजपाई
Mar 06, 2026 | 10:20 PMस्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, राज्यभर में चलेगा विशेष जांच अभियान, मंत्री दादाजी भुसे का बड़ा ऐलान
Mar 06, 2026 | 10:19 PMचैत्र नवरात्रि में किस सवारी पर आएंगी मां दुर्गा? और जानिए किस सवारी पर करेंगी प्रस्थान
Mar 06, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM












