Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑडियो विवाद में BJP को झटका: उत्तर महाराष्ट्र समन्वयक विजय चौधरी का इस्तीफा, सियासत गरमाई

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में कथित ऑडियो क्लिप पर विवाद बढ़ा। एकनाथ खड़से ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, वहीं भाजपा के उत्तर महाराष्ट्र समन्वयक विजय चौधरी ने इस्तीफा दिया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:46 AM

मन्वयक विजय चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Politics Audio Clip Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में कथित ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद गहरा गया है। राकांपा (शरद गुट) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने उनके और केंद्रीय मंत्री रक्षा खड़से के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं विवाद के बीच भाजपा के उत्तर महाराष्ट्र समन्वयक विजय चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो क्लिप में राज्य के मंत्री गिरीश महाजन और भाजपा पदाधिकारी विजय चौधरी के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। क्लिप में एकनाथ खड़से के लिए अभद्र भाषा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खड़से के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सुनाई देने का दावा किया गया है।

हालांकि, ऑडियो क्लिप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। एकनाथ खड़से ने कहा कि वह अपने वकीलों से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। उऑडियो क्लिप भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व को भी सौंपेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

जिला परिषद चुनाव का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, बदल सकता है आरक्षण समीकरण

दांतों तले जीभ आ ही जाती है… PM मोदी ने दिखाया बड़ा दिल, Gen-Z को माफ कर आगे बढ़ने का दिया संदेश- VIDEO

Bhiwandi Building Collapse: रात में चल रहा था मौत का खेल, भिवंडी की कोहिनूर इमारत ढही, 10 लोगों की मौत

मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने निर्मल पार्क में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इधर, बढ़ते विवाद के बीच विजय चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक विरोधियों द्वारा उन्हें और भाजपा को बदनाम करने के उद्देश्य से ऑडियो क्लिप प्रसारित की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- जिला परिषद चुनाव का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, बदल सकता है आरक्षण समीकरण

खड़से ने भी दिया था इस्तीफा

एकनाथ खड़से 2014 से 2016 तक तत्कालीन फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री रहे थे। बाद में भूमि सौदे से जुड़े आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। वर्ष 2020 में भाजपा छोड़कर वे राकांपा (शरद गुट) में शामिल हुए थे। अप्रैल 2024 में भाजपा में वापसी की चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी में लौटने की संभावना से इनकार करते हुए शरद गुट के साथ बने रहने की बात कही।

Maharashtra audio clip controversy khadse vijay chaudhary resigns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:45 AM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Khadse
  • Girish Mahajan
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.