मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने निर्मल पार्क में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Central Railway Women Welfare Organization: भायखला के निर्मल पार्क में मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (CRWWO) ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। अध्यक्षा स्निग्धा श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
CRWWO का वृक्षारोपण अभियान (सोर्स: नवभारत फोटो)
CRWWO Tree Plantation Drive: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य रेल्वे महिला कल्याण संगठन (CRWWO) ने गुरुवार को भायखला स्थित निर्मल पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।
इस मुहिम में CRWWO की अध्यक्षा स्निग्धा श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ संगठन की उपाध्यक्ष प्रेरणा गोस्वामी, सचिव सरिता दोहरे, कोषाध्यक्ष टीना उप्पल सहित अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
अशोक के पौधे लगाए
कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में अशोक जैसे छायादार और पर्यावरण के लिए लाभदायक वृक्ष प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी संघटना के सदस्य लेंगे। इस अवसर पर स्निग्धा श्रीवास्तव ने कहा कि CRWWO हमेशा सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में आगे रहती है। पेड़ लगाना सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुंदर भविष्य की नींव है। संगठन आगे भी ऐसे जनहित और पर्यावरण हित के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
टाउन हॉल में पुरावस्तु संग्रहालय के अस्थायी स्थानांतरण पर मंथन, महापौर की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
DPC बैठक से सीधे घर पहुंचे और पड़ा ACB का छापा, 45 लाख रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
ठाणे में 19 साल बाद भी नहीं मिला SRA का घर, भड़के विधायक संजय केलकर ने दिए अक्षम बिल्डर को हटाने के निर्देश
बीएमसी स्कूल के मिड-डे मील में मिला कांच का टुकड़ा, भड़कीं किशोरी पेडणेकर ने सीधे तुकाराम मुंढे को किया कॉल
यह भी पढ़ें: ठाणे में 19 साल बाद भी नहीं मिला SRA का घर, भड़के विधायक संजय केलकर ने दिए अक्षम बिल्डर को हटाने के निर्देश
CRWWO का पर्यावरण व सामाजिक संकल्प
उल्लेखनीय है कि मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (CRWWO) केवल रेल कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक व पर्यावरण हित के कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहता है। इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से संगठन ने समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों व रेलवे अधिकारियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और परिसर में हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया।
