नीति आयोग बैठक में फडणवीस का विजन 2047 रोडमैप, महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
Maharashtra 5 Trillion Dollar Economy Vision: नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप पेश किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra 5 Trillion Dollar Economy Vision News: गुरुवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक का आयोजन, किया गया।
इस मीटिंग के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्ष 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर पॉवरफुल प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महाराष्ट्र का योगदान अहम होगा।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में हम सभी वर्ष 2047 तक ‘भारत को एक विकसित राष्ट्र’ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सभी के निरंतर, अथक और सामूहिक प्रयासों से ही इस दूरदर्शी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
Akola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
Akola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
अन्य अहम मुद्दे
- एनईपी लागू करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य।
- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘एज्युसिटी’ विकसित की जा रही है। महाराष्ट्र को देश में कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
- अगले 5 वर्षों में 1.25 लाख उद्यमी तैयार करने और 50,000 स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। एआई, डीप-टेक, फिनटेक और शाश्वत विकास जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष बल दिया जाएगा।
- आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उपचार पैकेजों की संख्या बढ़ाकर 2,399 और संबद्ध अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर 4,537 कर दी है।
- हाल ही में एक नया शहरी स्वास्थ्य आयुक्तालय स्थापित किया है। नव स्वीकृत 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
- राज्य में 13 जिला स्तरीय उमेद मॉल स्थापित कर रहे हैं, जो स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए स्थायी बाजार केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। उमेद अभियान के अंतर्गत
- अब तक 50 लाख लखपति दीदी तैयार की जा चुकी है। हमारा लक्ष्य इस संख्या को 1 करोड़ तक पहुंचाना है।
- लाडली बहन योजना के तहत वर्तमान में 1.66 करोड़ सक्रिय लाभार्थी जुड़ी हुई हैं।
- एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों के लिए 100 नए छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू, 20,000 से अधिक छात्रों के रहने की व्यवस्था, ये छात्रावास ई-लाइब्रेरी तथा ई-रिकलिंग केंद्रों जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
राज्य देश का ‘आर्थिक पावर हाउस’
सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की क्षमता को देखते हुए इसे देश का आर्थिक पावर हाउस माना जाता है। हाल के दिनों में महाराष्ट्र ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति देखी है। मानव संसाधन ही हमारे राज्य की सबसे अमूल्य संपत्ति है।
सड़कें, बंदरगाह, उद्योग और अत्याधुनिक तकनीक केवल अवसरों का निर्माण करते हैं परंतु एक शिक्षित, कुशल, स्वस्थ और सशक्त नागरिक ही इन अवसरों को वास्तविक प्रगति में परिवर्तित करता है।
हमने हाल ही में विकसित महाराष्ट्र 2047 विजन डॉक्यूमेंट प्रकाशित किया है। राज्य समयबद्ध तरीके से सभी ‘सतत विकास लक्ष्यों’ को प्राप्त करने के साथ साथ महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए संपूर्ण जनसंख्या के लिए पर्याप्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
