भारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात

Amit Shah at Rajasthan: अमित शाह आज बीकानेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से 'वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम-2' का शुभारंभ करेंगे। इसके चलते प्रदेश के कई गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।
Amit Shah
अमित शाह (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Vibrant Villages Programme 2: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बीकानेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से 'वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम-2' का शुभारंभ करेंगे। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस पहल के तहत, राजस्थान के सीमावर्ती जिले, जिनमें बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्री गंगानगर के 184 गांवों को सड़क संपर्क, 4जी मोबाइल नेटवर्क, बिजली और टेलीविजन की पहुंच के मामले में प्राथमिकता के आधार पर विकास सुविधाएं मिलेंगी।

सांचू स्थित बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा है खास

गृह मंत्री अमित शाह भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सांचू स्थित बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे बीएसएफ कर्मियों से बातचीत करेंगे और सुरक्षा बलों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजे वे बीकानेर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, बीएसएफ के अधिकारी और पांच सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार देर रात बीकानेर पहुंचे। उनकी यह दो दिवसीय यात्रा सीमा सुरक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित है। गृह मंत्री अमित शाह रात करीब 10:30 बजे एक विशेष विमान से नल एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया।

वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 होगा लॉन्च

मंगलवार को अमित शाह बीकानेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2' लॉन्च करने वाले हैं। इस पहल का मकसद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान में 184 सीमावर्ती गांवों को विकास के लिए चुना गया है।

ये गांव बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों में स्थित हैं। यह योजना इन दूरदराज के इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी, 4जी मोबाइल नेटवर्क, बिजली की उपलब्धता और टेलीविजन कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देगी। लॉन्च के बाद गृह मंत्री अमित शाह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सांचू सीमा चौकी का दौरा करेंगे, जहां वे बीएसएफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे और एक वॉचटावर से भारत-पाकिस्तान सीमा का मुआयना करेंगे।

क्या है सांचू सीमा चौकी की खासियत?

अंतर्राष्ट्रीय सीमा इस पोस्ट से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्धों में अपनी भूमिका के कारण सांचू सीमा चौकी का ऐतिहासिक महत्व है। 1965 के संघर्ष में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कब्जे से इस चौकी पर पुनः नियंत्रण प्राप्त कर लिया था। इस स्थल पर स्थित एक संग्रहालय में सेना की शौर्य गाथाओं और सीमा रक्षा अभियानों के इतिहास को संरक्षित किया गया है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com