

Mumbai News In Hindi: मुंबई समेत राज्य की 29 मनपाओं के महापौर पद के आरक्षण का फैसला गुरुवार को लॉटरी के जरिए तय कर दिया गया। इसमें एससी के लिए 3, एसटी-1, ओबीसी 8 और ओपन कैटेगरी के लिए 17 सीटें तय की गई हैं।
राज्य की 29 में से 15 मनपा में महिलाओं यानी 'आधी आबादी' का राज होगा। मुंबई, पुणे और नागपुर समेत 10 मनपा में ओपन कैटेगरी महिला महापौर न होंगी।
आरक्षण के लिए ड्रॉ मंत्रालय में नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में निकाला गया। मुंबई मनपा के मेयर पद के आरक्षण ड्रॉ पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। मुंबई में ओपन कैटेगरी महिला के लिए आरक्षण घोषित किया गया।
मुंबई मनपा के मेयर पद के आरक्षण ड्रॉ पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। मुंबई में ओपन कैटेगरी महिला के लिए आरक्षण घोषित किया गया। हालांकि इस पर विवाद हुआ। शिवसेना (ठाकरे गुट) ने इस पर ऐतराज जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, पूर्व महापौर व पार्टी की ग्रुप लीडर किशोरी पेडणेकर ने आरोप लगाया कि मुंबई महापौर पद के आरक्षण में सर्कुलर सिस्टम का पालन नहीं किया गया।
विदर्भ की 4 प्रमुख मनपा में महापौर पद के आरक्षण घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दलीय संख्या बल और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों के आधार पर अलग-अलग तस्वीर उभरती दिखाई दे रही है। नागपुर, चंद्रपुर और अकोला में 3 लाडली बहनों को फर्स्ट सिटीजन बनने का सम्मान हासिल होने जा रहा है।
इन तीनों मनपाओं में चंद्रपुर में कांग्रेस की सता स्थापित होने का चित्र दिखाई दे रहा है। नागपुर मनपा मैं महापौर पद का आरक्षण महिला वर्ग के लिए घोषित हुआ है। यहां पर भाजपा की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत है। अमरावती में महापौर पद ओपन के लिए आरक्षित है, चंद्रपुर में महापौर पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।