- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maha Vikas Aghadi Leaders Will Hold A Joint Press Conference Today
आज महा विकास अघाड़ी के नेता करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन विषयों पर करेंगे चर्चा
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस औऱ शिवसेना के नेताओं के बीच बयानों को लेकर मतभेद सामने आ गए थे इस बीच अब तमाम मतभेदों को पाटने के लिए एमवीए के नेताओं की बैठक होगी।
- Written By: दीपिका पाल

आज होगी एमवीए की बैठक (सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से खबर आई है जहां पर आज शनिवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस बैठक में शामिल नेता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले आगामी विधानसभा चुनाव और विधान परिषद के चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे और नई रणनीति बनाएंगे।
एमवीए 31 सीटों पर दर्ज की थी जीत
आपको बताते चलें, कि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी दल यानि एमवीए गठबंधन ने 48 सीटों में से 31 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी। वही पर कांग्रेस के खाते में सबसे ज्यादा 13 सीटें आई थी, वहीं पर शिवसेना ने नौ और एनसीपी (सपा) ने आठ सीटें हासिल कीं।
कांग्रेस औऱ शिवसेना के नेताओं में आई दरार
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस औऱ शिवसेना के नेताओं के बीच बयानों को लेकर मतभेद सामने आ गए थे जिस वजह से तनाव की स्थिति बन गई। बयानों की बात की जाए तो कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि, कांग्रेस राज्य में प्रमुख ताकत के रूप में उभरी है और आगामी विधानसभा चुनावों में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो इधर अपने बयानों में उद्धव ठाकरे ने एमवीए सहयोगियों से परामर्श किए बिना शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आगामी विधान परिषद चुनावों में चार सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा की। जहां पर कांग्रेस के साथ मतभेद हो गई थी जिसे शरद पवार की मध्यस्थता से सुलझा लिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
BMC सुधार समिति की कमान अब शिंदे सेना के हाथ, संध्या विपुल दोषी निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
राहुल गांधी को ठाणे में दिखाए काले झंडे, शिवसेना ने फोटो पर पोती कालिख; ‘चप्पल मारो’ आंदोलन से गरमाई सियासत
आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा के बीच जुबानी जंग तेज, मुंबई का ‘महालक्ष्मी रेसकोर्स’ बना सियासी अखाड़ा
भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी ने कर दिया खेला! ऐन वक्त पर बदला उम्मीदवार, कांग्रेस से हाथ मिलाने की चर्चा तेज
26 जून को होगा मतदान
आपको बताते चलें, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (मुंबई और कोंकण) और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (मुंबई और नासिक) से परिषद की दो-दो सीटों के लिए 26 जून को मतदान होगा। परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उठापटक हो रही है जिसे आज बैठक के बाद सुलझा लिया जाएगा।
Maha vikas aghadi leaders will hold a joint press conference today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अगर पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया बड़ा दावा, VIDEO ने बढ़ाई हलचल
Feb 23, 2026 | 03:59 PM15 साल बाद दोहराया कॉलेज डांस, शादी में ‘You Are My Soniya’ गाने पर थिरका कपल, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 03:53 PMT20 World Cup: अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका देने पर उठाए सवाल
Feb 23, 2026 | 03:44 PMगुरुग्राम ऑफिस में सुन्दर पिचाई से मिले गूगल कर्मचारी, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 03:42 PMपालघर में इश्क का खूनी अंजाम: प्रेमी संग भागी युवती, गुस्से में ड्राइवर ने लड़के के पिता को मारी गोली
Feb 23, 2026 | 03:38 PMT20 World Cup में अभिषेक ही नहीं बल्कि ये दो बल्लेबाज भी रहे हैं नाकाम, सैमसन की वापसी से भी नहीं गलेगी दाल
Feb 23, 2026 | 03:28 PMमैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत
Feb 23, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














