-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Language Emergency In Maharashtra Uddhav Thackeray On Necessity Hindi
‘महाराष्ट्र में भाषाई आपातकाल’, हिंदी की अनिवार्यता पर उद्धव का तीखा प्रहार
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा की अनिवार्यता पर शिवसेना यूबीटी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत त्रिभाषा सूत्र के माध्यम से हिंदी भाषा को अनिवार्य किए जाने के प्रयासों के विरोध में शिवसेना यूबीटी ने आक्रमक भूमिका अपनाई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर भाषाई आपातकाल थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा विरोध हिंदी से नहीं, बल्कि हिंदी थोपने की मानसिकता से हैं। ठाकरे ने कहा कि हमारे देश की रचना भाषाओं के आधार पर हुई है।
उद्धव ठाकरे ने कहा जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए मैंने कई योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने न तो उन योजनाओं को आगे बढ़ाया और न ही कोई नई पहल की। उलटा, मराठी रंगभूमि के लिए प्रस्तावित दालन को रद्द कर उस जमीन को बिल्डरों को सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वक्तव्य पर उद्धव ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के दिखावटी संवाद से काम नहीं चलेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह एकाधिकारशाही की ओर बढ़ रही है और अब भाषा के नाम पर सत्ता का दमन किया जा रहा है।
छोटे बच्चों पर हिंदी नहीं लादने देंगे
उद्धव ने स्पष्ट किया कि सरकार को छोटे बच्चों पर हिंदी थोपने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदी न जानने से किसी का नुकसान नहीं हुआ। यह केवल भाजपा का छिपा हुआ एजेंडा है जो मराठी भाषा और अस्मिता को खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
याद रखना…फडणवीस की धमकी ने उड़ाई शरद पवार की नींद
राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
उद्धव ने कहा कि जब तक हिंदी की अनिवार्यता का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी मराठी भाषी नागरिकों, कलाकारों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों और वकीलों से अपील की कि पक्षीय भेदभाव भुलाकर इस आंदोलन में शामिल हों। उन्होंने भाजपा के मराठी समर्थकों को भी इस विरोध में साथ आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम मराठी अस्मिता के लिए एकजुट होकर लड़ें।
Language emergency in maharashtra uddhav thackeray on necessity hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM













