चुनाव खत्म, पैसा हजम! लाडली बहनों को किश्त का इंतजार, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
Ladli Behna Yojana: बुलढाणा जिले में लाडली बहन योजना की किश्त दो महीने से नहीं मिलने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया, जबकि सरकार ने योजना बंद न होने का स्पष्टीकरण दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ladli Behna Yojana:बुलढाणा जिले में लाडली बहन योजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
Buldhana Protest: मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य की 29 महापालिकाओं के चुनाव समाप्त होते ही लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं में योजना बंद होने की आशंका गहराने लगी है। बुलढाणा जिले में इसी आशंका के चलते सोमवार को महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। जिले की करीब 30 हजार महिलाओं को पिछले दो महीनों से योजना की किश्त नहीं मिली है, जिससे नाराज महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ (लाडली बहन योजना) को लेकर विपक्षी दल लगातार संदेह जताते रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने पहले ही दावा किया था कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बाद सरकार यह योजना बंद कर सकती है।
कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन
अब जब मुंबई बीएमसी सहित राज्य की 29 महापालिकाओं के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, तब भी दिसंबर और जनवरी माह की किश्त नहीं मिलने से यह अफवाह फैल गई कि सरकार ने योजना स्थायी रूप से बंद कर दी है। इससे नाराज महिलाएं बड़ी संख्या में जिला महिला एवं बाल कल्याण कार्यालय पहुंचीं और जानकारी की मांग की। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
बुद्ध पूर्णिमा पर वन्यजीवों को करीब से निहारेंगे पर्यटक, मेलघाट में 261 मचान तैयार, वनविभाग की तैयारियां पूर्
दोपहर में भारी कार्यों पर रोक, 0 भीषण गर्मी से मजदूरों को बचाने प्रशासन सख्त
मीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
लाखों महिलाएं ले रही हैं योजना का लाभ
बुलढाणा जिले में फिलहाल साढ़े छह लाख से अधिक महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ ले रही हैं। प्रशासनिक जांच के दौरान ई-केवाईसी प्रक्रिया में त्रुटियां पाए जाने के कारण लगभग 30 हजार लाभार्थी महिलाओं की किश्तें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। बैंक खाता आधार से लिंक न होना, आधार विवरण में अंतर और तकनीकी समस्याएं इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
हालांकि योजना बंद होने की अफवाहों से महिलाओं में भारी असमंजस की स्थिति बन गई है। “हमारे हक का पैसा आखिर क्यों रोका गया?”—यह सवाल लेकर महिलाएं सीधे प्रशासन से जवाब मांगने पहुंचीं, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
ये भी पढ़े: ‘मालेगांव में एकनाथ शिंदे ने मांगा AIMIM का साथ’, इम्तियाज जलील के सनसनीखेज दावे से सियासी हड़कंप
योजना बंद नहीं हुई है
महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि लाडली बहन योजना बंद नहीं की गई है। जिन महिलाओं के दस्तावेजों या ई-केवाईसी में त्रुटियां हैं, केवल उन्हीं का लाभ अस्थायी रूप से रोका गया है। जरूरी सुधार पूरे होते ही लंबित किश्तें जारी कर दी जाएंगी।
महिलाओं के आर्थिक सहारे से जुड़ी इस योजना में तकनीकी अड़चनों से लाभार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन से तत्काल मार्गदर्शन शिविर और ई-केवाईसी सुधार अभियान चलाने की जोरदार मांग की जा रही है।
