‘ए आवाज नीचे…’ महिला पर भड़के जैन मुनि; दादर में सफेद पट्टी विवाद ने पकड़ा तूल, देखें वायरल वीडियो
Jain Muni Angry On Woman Dadar: दादर में सफेद पट्टी पर बवाल जारी। महिला पर भड़के जैन मुनि का वीडियो वायरल। मनसे नेता संदीप देशपांडे के अल्टीमेटम के बाद बीएमसी ने शुरू की कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: गोरक्ष पोफली
नाराज जैन मुनी (सोर्स: सोशल मीडिया)
White Line Controversy Jain Muni Viral Video: मुंबई का हृदय कहे जाने वाले दादर इलाके में इन दिनों सफेद पट्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। दादर पश्चिम के डी. एस. बाबरेकर मार्ग और गोखले मार्ग पर जैन मुनियों के चलने के लिए सड़कों पर बनाई गई सफेद पट्टियों ने स्थानीय नागरिकों और एक विशेष समुदाय के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। इस मामले में अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कूदने से विवाद और भी रोचक और गरमा गया है।
महिला पर भड़के जैन मुनि, वीडियो वायरल
इस पूरे विवाद के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जब जैन मुनि मीडिया से बात कर रहे थे, तभी कुछ स्थानीय मराठी महिलाएं अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचीं। बहस के दौरान जैन मुनि का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक महिला को चिल्लाते हुए कहा, अरे ए… आवाज नीचे। मुनि के इस आक्रामक व्यवहार के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जैन अहिंसावादी नाही, मुंबई मध्ये जैन अतिरेकी टोळ्या संघटित झालेल्या आहेत. हा सरळ सरळ जैन दहशतवाद आहे, तिकडे मुन्नी निलेशचंद्र कोर्टाच्या विरोधात शस्त्र उचलण्याची भाषा करतोय, इकडे हा दहशतवादी कॅमेरा समोर “आवाज खाली” म्हणतोय. जैनांच्या अहिंसावादाचा बुरखा फाटला आहे! pic.twitter.com/08mKdV03pN — राष्ट्रभाषा | National Language (@Rashtrabhasha_) June 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में अवैध एचटीबीटी कपास बीज तस्करी का भंडाफोड़, 7.20 लाख का माल जब्त
नासिक के ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत: अब स्कूल जाने के लिए मिलेगा परिवहन भत्ता, 1.5 लाख बच्चों को होगा फायदा
मुंबई एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी; परिसर की गहन तलाशी में जुटा बम निरोधक दस्ता
कोका अभयारण्य के बफर क्षेत्र में 5 वर्षीय नर भालू की मौत, वन्यजीव संघर्ष की आशंका
मनसे का अल्टीमेटम और बीएमसी की कार्रवाई
विवाद की जानकारी मिलते ही मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दोपहर 3 बजे तक ये सफेद पट्टियां नहीं हटाई गईं, तो मनसे कार्यकर्ता खुद सड़क पर उतरेंगे और इन पट्टियों पर काला रंग पोत देंगे। मनसे की इस चेतावनी के बाद बीएमसी प्रशासन तुरंत हरकत में आया। बीएमसी के अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने थिनर की मदद से सड़क पर बनी उन सफेद पट्टियों को मिटाने का काम शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: जिस दिन सत्ता हमारे हाथ में होगी, बीजेपी नहीं बचेगी; ऑपरेशन टाइगर पर भड़के शिवसेना सांसद संजय राउत
हमने चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं: जैन धर्मगुरु की प्रतिक्रिया
संदीप देशपांडे के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए जैन धर्मगुरु निलेश चंद्र मुनि ने कहा कि मनसे नेता दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जैन समाज शांतिप्रिय जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जैन समाज ने चूड़ियाँ पहनी हैं। उन्होंने संदीप देशपांडे को बाल ठाकरे की याद दिलाते हुए कहा कि बालासाहेब ने हमेशा जैन और मारवाड़ी समाज से प्रेम किया और कभी किसी को परेशान नहीं होने दिया।
फिलहाल दादर के इन इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने सड़कों से पट्टियां हटा दी हैं, लेकिन स्थानीय नागरिकों और जैन समुदाय के बीच पैदा हुई यह कड़वाहट राजनीति का नया केंद्र बन गई है। मुनि के वायरल वीडियो और मनसे की ‘कार्रवाई’ ने इस विवाद को पूरे मुंबई में चर्चा का विषय बना दिया है।
