-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Imtiaz Jaleel Claim Eknath Shinde Sought Aimim Support Malegaon Municipal Corporation Results
‘मालेगांव में एकनाथ शिंदे ने मांगा AIMIM का साथ’, इम्तियाज जलील के सनसनीखेज दावे से सियासी हड़कंप
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Politics: पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने सनसनीखेज दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मालेगांव नगर निगम में सत्ता के लिए AIMIM से समर्थन मांगा था, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया है।

इम्तियाज जलील व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Imtiaz Jaleel On Eknath Shinde: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने खुलासा किया है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मालेगांव में गठबंधन के लिए उनसे संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने भाजपा समर्थित किसी भी दल को समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया है।
2026 के नगर निगम चुनावों के परिणामों ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। विशेष रूप से मालेगांव नगर निगम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इस बीच, पूर्व सांसद और एआईएमआईएम (AIMIM) नेता इम्तियाज जलील ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मालेगांव में सत्ता बनाने के लिए उनसे समर्थन की मांग की थी। जलील के अनुसार, राज्य की कई नगर पालिकाओं में मेयर पद के लिए AIMIM के समर्थन की आवश्यकता पड़ रही है।
शिंदे गुट को समर्थन देने से AIMIM का इनकार
इम्तियाज जलील ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) या एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्देश दिए हैं कि यदि भाजपा और शिंदे गुट को छोड़कर कोई बेहतर गठबंधन संभव है, तो उसकी रिपोर्ट भेजी जाए। जलील ने कहा, “एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने हमसे समर्थन मांगा था, लेकिन हमने उसे स्पष्ट रूप से नकार दिया है। हम मालेगांव जैसी जगहों पर उन लोगों के साथ नहीं जाएंगे जो भाजपा के साथ हैं”। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक स्थान पर कांग्रेस ने भी उनसे समर्थन मांगा है।
सम्बंधित ख़बरें
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
AIMIM नेता शौकत अली के बयान की साधु-संतों ने की निंदा, राष्ट्र और परंपराओं के सम्मान पर दिया जोर
महाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
मालेगांव चुनाव परिणाम: कौन है कहां?
मालेगांव महानगरपालिका की कुल 84 सीटों पर हुए चुनाव में इस्लाम पार्टी 35 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। AIMIM ने 21 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 18 सीटें मिली हैं। भाजपा को केवल 2 और कांग्रेस को 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। मालेगांव के पश्चिमी हिस्से में शिवसेना और भाजपा का मुकाबला था, जहां शिवसेना ने 18 सीटें जीतकर अपना वर्चस्व बनाए रखा।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद को लेकर बड़ी खबर, 22 जनवरी को निकलेगी आरक्षण लॉटरी
पूरे महाराष्ट्र में AIMIM का बढ़ता ग्राफ
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इस बार के निकाय चुनावों में राज्य भर में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। राज्य की 29 में से 13 नगर पालिकाओं में पार्टी ने कुल 125 सीटों पर जीत दर्ज की है। छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी के सर्वाधिक 33 नगरसेवक चुनकर आए हैं। मालेगांव में इस्लाम पार्टी और समाजवादी पार्टी ने ‘मालेगांव सेक्युलर फ्रंट’ के नाम से गठबंधन किया था, जिसके पास मेयर बनाने की प्रबल संभावना है। अब देखना यह होगा कि इम्तियाज जलील के इस दावे पर शिंदे गुट की क्या प्रतिक्रिया आती है।
Imtiaz jaleel claim eknath shinde sought aimim support malegaon municipal corporation results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














