नशे में धुत कार चालक ने ली छात्र की जान, नशापान कर वाहन चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Nashik Road Accident: नासिक के तवली फाटा में नशे में धुत कार चालक की टक्कर से 10वीं के छात्र मयूर भोये की मौत हो गई, पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
road accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Drunk Driving Case: वाहन के भीतर बैठकर शराब पीने के बाद चालक द्वारा अपनी कार एक नौसिखिए साथी को सौंपने के कारण पेठ रोड स्थित तवली फाटा पर एक भीषण दुर्घटना हुई। इस हादसे में दसवीं कक्षा के एक छात्र की अकाल मृत्यु हो गई। म्हसरूल पुलिस ने रविवार, 22 फरवरी की रात दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
नशे की हालत में ढाया कहर
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान मयूर सुरेश भोये (उम्र 15, लक्ष्मण नगर, तवली फाटा) के रूप में हुई है। मयूर के पिता सुरेश भोये की शिकायत पर संदिग्ध चालक अमोल रमेश ढगे (राशेगांव, दिंडोरी) और गणेश उत्तम पेलमहाले (चाचडगांव, दिंडोरी) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतक छात्र पिता के काम में बंटा रहा था हाथ
बताया जा रहा है कि गणेश और अमोल ने मिलकर शराब पी थी, जिसके बाद अमोल कार चला रहा था। दुर्घटना के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी
पिता की मदद करते समय हुआ हादसा
मृतक मयूर भोये दसवीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम करीब सवा चार बजे वह अपने पिता की गन्ने के रस की गाड़ी पर काम में हाथ बंटा रहा था। इसी दौरान आरोपियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (MH 15 KK 6464) ने मयूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मयूर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े: मुंबई का विकास अधर में? BMC के पास पैसा है पर खर्च करने की फुर्सत नहीं, 48% बजट अभी भी बाकी
पुलिसिया जांच जारी
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शराब पीने के बाद गणेश ने कार चलाने के लिए अमोल को वाहन सौंप दिया था, जिसके कारण यह जानलेवा हादसा हुआ। फिलहाल उपनिरीक्षक गजानन जोशी मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
