Mumbai के KEM अस्पताल के नाम पर पुनर्विचार की मांग, AI आधारित इलाज पर भी जोर
Maharashtra: मुंबई के उपनगरीय सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने केईएम अस्पताल के ‘किंग एडवर्ड’ नाम को औपनिवेशिक सोच का प्रतीक बताते हुए पुनर्विचार की जरूरत बताई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jan 23, 2026 | 10:41 AM
मंगल प्रभात लोढ़ा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई के उपनगरीय सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बीएमसी से केईएम अस्पताल के ‘किंग एडवर्ड’ नाम पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर के लोकल रेलवे स्टेशनों के अंग्रेजी नाम बदलने पर चर्चा चल रही है, उसी तरह अस्पताल से जुड़े औपनिवेशिक नामों की भी समीक्षा की जानी चाहिए।
केईएम अस्पताल और सेठ गोविंददास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए लोढ़ा ने कहा कि ‘किंग एडवर्ड’ नाम ब्रिटिश शासन और गुलामी की मानसिकता का प्रतीक है, जिसका आज के स्वतंत्र भारत से कोई संबंध नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: खाद के साथ ‘लिंकिंग’ और कालाबाजारी पर युवक कांग्रेस हमलावर; कपिल ढोके ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
गोंदिया में जनगणना 2027 का बिगुल: 16 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग का काम, 2392 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी
अकोला पर जलसंकट की आहट: काटेपूर्णा बांध में केवल 34 प्रश जल शेष, बाष्पीभवन से तेजी से घट रहा जलस्तर
नागपुर के मौदा में कृषि विक्रेताओं की हड़ताल, 168 दुकानें बंद, किसान हो रहे परेशान
ये भी पढ़ें :- अहमदाबाद-मुंबई रूट पर अमृत भारत ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल, 130 की रफ्तार लक्ष्य
एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए
- आजादी के अमृत महोत्सव के बाद भी यदि ऐसे प्रतीक बने रहते हैं, तो उन पर विचार आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय महानगरपालिका प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
- उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इसी परिसर में स्थित सेठ गोविंददास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज भास्तीय मूल्यों और योगदान का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए नामकरण पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए इसके साथ ही मंत्री लोढ़ा ने मरीजों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
- उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे गंभीर मरीजों को तेज और सटीक इलाज मिल सके। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को वैश्विक विशेषज्ञों से डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाना चाहिए।
Kem hospital name change mangal prabhat lodha statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 23, 2026 | 10:41 AM
