Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे

Pimpri Chinchwad Road News: पिंपरी-चिंचवड़ में मानसून के दौरान सड़कों की आधी-अधूरी खुदाई से गड्ढे बने हादसों की वजह। शहर अभियंता मनोज सेठिया बोले- बारिश के बाद होगा डामरीकरण।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 29, 2026 | 04:17 PM

पिंपरी-चिंचवड़ शहर में बारिश के मौसम में सड़कों की खुदाई(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Pimpri Chinchwad Monsoon Road Digging Negligence: पिंपरी-चिंचवड़ शहर में बारिश के मौसम में सड़कों की खुदाई और उसके बाद बरती जाने वाली लापरवाही आम नागरिकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मनपा के नियमों के अनुसार, बरसात में केवल जलापूर्ति, गैस पाइपलाइन और सीवर लाइन जैसे बेहद आवश्यक कार्यों के लिए ही सीमित खुदाई की इजाजत होती है। नियम यह भी कहता है कि काम पूरा होने के बाद सड़क को वापस पहले जैसी स्थिति में लाया जाए, लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं।

बारिश होते ही बह जाता है अस्थायी पैचवर्क

कार्य पूरा होने के बाद स्थायी मरम्मत करने के बजाय सिर्फ खानापूर्ति के लिए अस्थायी पैचवर्क कर दिया जाता है। तेज बारिश में यह पैचवर्क बह जाता है और सड़कों पर गहरे गड्ढे बन जाते हैं। कई जगहों पर सड़क पर फैली गिट्टी और मलबे के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को गड्डों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर भारी यातायात जाम लग रहा है। इससे नागरिकों का कीमती समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

रिपोर्ट केवल औपचारिकता, प्रभावी निगरानी नहीं

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा प्रशासन विभिन्न विभागों से खुदाई की रिपोर्ट तो मंगवाता है, लेकिन यह प्रक्रिया केवल एक औपचारिकता बनकर रह गई है। काम समय पर पूरा हुआ या नहीं और ठेकेदारों पर कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी कोई प्रभावी निगरानी नहीं की जाती। इसी लचर रवैये का फायदा उठाकर ठेकेदार स्थायी डामरीकरण से बचते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ

प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं

छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान

ये भी पढे़ं:-छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बारिश के बाद ही शुरू होगा सड़कों के डामरीकरण का काम

शहर अभियंता मनोज सेठिया का कहना है कि बारिश में केवल अत्यावश्यक सेवाओं के लिए ही खुदाई की अनुमति दी जाती है। लगातार हो रही वर्षा के कारण तुरंत स्थायी डामरीकरण संभव नहीं होता, इसलिए फिलहाल गड्डों में गिट्टी और पेविंग ब्लॉक डालकर सड़कों को चालू रखा जा रहा है। बारिश पूरी तरह रुकते ही डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रशासन के इस आश्वासन के बावजूद धरातल पर आधी-अधूरी मरम्मत और निगरानी के अभाव के कारण नागरिकों का सफर बेहद जोखिम भरा बना हुआ है।

Pcmc monsoon road digging negligence patchwork washed away pimpri chinchwad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 04:17 PM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Monsoon News
  • Pimpri Chinchwad News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.