Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ

Wardha BLO: सेलू में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सत्यापन करते समय एक बीएलओ को फोन पर चौंकाने वाला जवाब मिला। पत्नी के पिता का नाम पूछने पर मतदाता ने अजब ही जवाब दिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 29, 2026 | 04:08 PM

मतदाता सत्यापन- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha SIR Campaign: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शहर के अधिकांश बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने 70 से 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है, जबकि शेष मतदाताओं तक पहूंचने के लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह की मुश्किलों के साथ-साथ कुछ ऐसे रोचक अनुभव भी हो रहे हैं, जो चर्चा का विषय बन रहे हैं।

मंगलवार को सेलू शहर में ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया। चार मतदाताओं वाले एक परिवार का कोई ठिकाना नहीं मिल रहा था। काफी प्रयासों के बाद बीएलओ को परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर मिला। उम्मीद थी कि फोन पर आवश्यक जानकारी मिल जाएगी, लेकिन बातचीत ने अचानक अलग ही मोड़ ले लिया।

SIR अभियान में सामने आया दिलचस्प वाकया

मतदाता की जानकारी का सत्यापन करने के लिए बीएलओ ने उसकी पत्नी के पिता का नाम पूछा। सवाल सुनते ही सामने से हैरान कर देने वाला जवाब मिला, ‘मेरा उससे कोई संबंध नहीं है… मुझे कुछ नहीं पता, उसी से जाकर पूछिए।’ इतना कहकर संबंधित व्यक्ति ने फोन काट दिया। अचानक फोन कट जाने से बीएलओ कुछ पल के लिए असमंजस में पड़ गया।

सम्बंधित ख़बरें

प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं

छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान

31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र

बीएलओ के सामने प्रश्न उपस्थित

सरकारी रिकॉर्ड पूरा करना था, लेकिन जानकारी किससे ली जाए और आगे की कार्रवाई कैसे की जाए, यह सवाल उसके सामने खड़ा हो गया। अंततः उसे संबंधित मतदाताओं की तलाश के लिए फिर से नए सिरे से प्रयास शुरू करने पड़े। SIR अभियान के दौरान बीएलओ को ऐसे कई दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण अनुभवों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े: मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज कुंद्रा हाई कोर्ट पहुंचे, पीएमएलए अदालत के समन को दी चुनौती

कहीं मतदाता का पता बदल चुका है, कहीं मोबाइल नंबर बंद है, तो कहीं लोग जानकारी देने से बच रहे हैं या अधूरी जानकारी दे रहे हैं। इन सबके बावजूद बीएलओ प्रत्येक मतदाता का सत्यापन समय पर और सही तरीके से पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ अपना दायित्व निभा रहे हैं।

Selu sir voter verification blo interesting incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • SIR
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.