मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Mulund Dumping Ground Redevelopment: बीएमसी सुधार समिति ने मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का फैसला टाला। ट्री कमेटी ने धारावी प्रोजेक्ट सहित 2,710 पेड़ काटने को दी मंजूरी।
- Written By: अंकिता पटेल
मुंबई बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mulund Dumping Ground Land Lease Dharavi Redevelopment Project: बीएमसी की तरफ से मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की पुनर्प्राप्त (रिक्लेम) की गई 15 एकड़ जमीन को धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के लिए पांच वर्ष की लीज पर देने के प्रस्ताव को सुधार समिति ने मंजूरी नहीं दी। इस प्रस्ताव को आगे चर्चा के लिए लाया जा सकता है। इस 15 एकड़ की जमीन पर कास्टिंग यार्ड, प्रीकास्ट निर्माण इकाई और रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।
इस लीज अवधि के दौरान बीएमसी को लगभग 103.47 करोड़ रुपये का किराया मिलने की उम्मीद है। सुधार समिति की अध्यक्ष संध्या दोषी ने कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई। क्योंकि इस पर अभी कुछ सुझाव लंबित हैं। विपक्ष ने केवल विरोध करने का काम किया है।
प्रस्ताव अभी पूर्ण नहीं था, इसलिए इसे विचार के लिए नहीं लिया गया। यह कार्य जनहित में है। डंपिंग ग्राउंड के प्लॉट पर कास्टिंग यार्ड स्थापित करने के लिए फिलहाल कोई अन्य उपयुक्त भूखंड उपलब्ध नहीं है। अडानी के माध्यम से इस परियोजना को किस प्रकार लागू किया जाएगा और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे कैसे आगे बढ़ाया जाएगा, इस पर विचार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
क्षतिपूरक के तहत 22,904 नए पेड़ लगाने का आश्वासन
धारावी परियोजना के लिए कार्यरत ठेकेदार ने क्षतिपूरक वृक्षारोपण के तहत 22,904 नए पेड़ लगाने का आश्वासन दिया है। बीएमसी के अनुसार, पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया पूरी होने के 15 दिनों के भीतर यह वृक्षारोपण शुरू किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने पालघर में 90 एकड़ भूमि भी उपलब्ध कराई है, जहां क्षतिपूरक पौधारोपण किया जाएगा।
ट्री कमेटी की बैठक में भाजपा के नगरसेवक एवं बीएमसी सदन के नेता गणेश खणकर ने कहा कि केवल पेड़ों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसी प्रजाति के पेड़ लगाए जाने चाहिए।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि 20 आम के पेड़ काटे जाते हैं, तो क्षतिपूरक वृक्षारोपण में उसी अनुपात में आम के पेड़ लगाए जाने चाहिए, इसके अलावा, मरीन ड्राइव को ऑरेंज गेट (पी. डी. मेलो रोड) से जोड़ने वाली भूमिगत सुरंग परियोजना के लिए भी 66 पेड़ प्रभावित होंगे।
इनमें 63 पेड़ों का प्रत्यारोपण किया जाएगा, जबकि तीन पेड़ों की कटाई की जाएगी। इन परियोजनाओं के अलावा आईआईटी बॉम्बे के आवासीय परिसर तथा घाटकोपर की स्लम के लिए भी पेड़ों की कटाई और प्रत्यारोपण किया जाएगा। बीएमसी का कहना है कि सभी परियोजनाओं में पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हुए क्षतिपूरक वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रस्तावित भूमि मुलुंड लैंडफिल का हिस्सा
इस प्रस्ताव का शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) व कांग्रेस ने विरोध किया है। बता दें कि प्रस्ताव के अनुसार, 60,703 वर्गमीटर भूमि राज्य सरकार द्वारा धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए नियुक्त कंपनी नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को लीज पर देने की बात कही गई है। प्रस्ताव के अनुसार, यह भूमि मुलुंड लैंडफिल का हिस्सा है, जहां बायो-माइनिंग का कार्य जारी है।
ये भी पढे़ं:-पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
रिक्लेम किया जा चुका है जमीन का हिस्सा
- हालांकि जमीन का एक हिस्सा रिक्लेम किया जा चुका है, लेकिन इस 15 एकड़ क्षेत्र में अभी भी अनुमानित 2.5 से 3 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा (लीगेसी वेस्ट) मौजूद है, जिसे हटाने, भूमि सुधार, मिट्टी को स्थिर करने और समतल करने का कार्य किया जाएगा।
- भूमि का मासिक किराया 252 रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया है, जिसमें हर वर्ष 6 प्रतिशत की वृद्धि होगी। पांच वर्षों में कुल किराया लगभग 103.47 करोड़ रुपये होगा।
- साइट के सुधार का कार्य नवभारत मेगा डेवलपर्स लगभग 20.04 करोड़ रुपये की लागत से करेगा। मुख्य अभियंता (ठोस कचरा प्रबंधन) द्वारा सत्यापन के बाद यह राशि किराये में समायोजित कर दी जाएगी।
- इसके बाद बीएमसी को लगभग 83.44 करोड़ रुपये का शुद्ध किराया प्राप्त होगा, जबकि 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल भुगतान लगभग 100 करोड़ रुपये होगा।
2,710 पेड़ों की कटाई और प्रत्यारोपण को मंजूरी
बीएमसी की ट्री कमेटी का फैसला बीएमसी की वृक्ष प्राधिकरण (ट्री कमेटी) ने मंगलवार को मुंबई की विभिन्न बुनियादी ढांचा और आवास परियोजनाओं के लिए कुल 2,710 पेड़ों की कटाई और प्रत्यारोपण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यह भी पढ़ें:-पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
बीएमसी के दस्तावेजों के अनुसार, सबसे अधिक 1,693 पेड़ धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) से प्रभावित होंगे। इनमें 871 पेड़ों की कटाई की जाएगी, जबकि 822 पेड़ों का प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांटेशन) किया जाएगा।
