Mumbai के KEM अस्पताल के नाम पर पुनर्विचार की मांग, AI आधारित इलाज पर भी जोर

Maharashtra: मुंबई के उपनगरीय सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने केईएम अस्पताल के ‘किंग एडवर्ड’ नाम को औपनिवेशिक सोच का प्रतीक बताते हुए पुनर्विचार की जरूरत बताई है।
mangalprabhat-lodha-jain-minority-status-hindu-culture-row
मंगल प्रभात लोढ़ा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: मुंबई के उपनगरीय सह-पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बीएमसी से केईएम अस्पताल के 'किंग एडवर्ड' नाम पर पुनर्विचार करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर के लोकल रेलवे स्टेशनों के अंग्रेजी नाम बदलने पर चर्चा चल रही है, उसी तरह अस्पताल से जुड़े औपनिवेशिक नामों की भी समीक्षा की जानी चाहिए।

केईएम अस्पताल और सेठ गोविंददास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए लोढ़ा ने कहा कि 'किंग एडवर्ड' नाम ब्रिटिश शासन और गुलामी की मानसिकता का प्रतीक है, जिसका आज के स्वतंत्र भारत से कोई संबंध नहीं है।

एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए

  • आजादी के अमृत महोत्सव के बाद भी यदि ऐसे प्रतीक बने रहते हैं, तो उन पर विचार आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय महानगरपालिका प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
  • उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इसी परिसर में स्थित सेठ गोविंददास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज भास्तीय मूल्यों और योगदान का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए नामकरण पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए इसके साथ ही मंत्री लोढ़ा ने मरीजों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
  • उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे गंभीर मरीजों को तेज और सटीक इलाज मिल सके। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को वैश्विक विशेषज्ञों से डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाना चाहिए।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com