-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Karuna Drops Another Bombshell On Dhananjay Munde Accuses Him Of Raping Her Sister
करुणा ने फिर धनंजय मुंडे पर फोड़ा बम, लगाया बहन के साथ रेप का सनसनीखेज आरोप
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra News: करुणा ने शनिवार को कहा कि मेरी मां मनोरमा शर्मा को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मेरे ड्राइवर की हत्या कर दी गई।

करुणा ने फिर धनंजय मुंडे पर फोड़ा बम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री तथा ओबीसी नेता छगन भुजबल ने बीड जिले में राज्य के ओबीसी समाज की महा यलगार सभा आयोजन किया था। इसमें पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे सहित तमाम बड़े ओबीसी नेता एवं ओबीसी समाज के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान छगन भुजबल ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल के साथ-साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल पर जमकर निशाना साधा था। तो वहीं मराठा पूर्व मंत्री मुंडे ने मनोज जरांगे पर जोरदार हमला बोला था।
मुंडे ने शब्दों के तीखे तीर चलाने के दौरान मनोज जरांगे को नासमझ कहा था और दावा किया था कि मनोज को सरकारी आदेश (जीआर) की समझ नहीं हैं। लेकिन जरांगे के खिलाफ की गई धनंजय मुंडे की टिप्पणी की वजह से करुणा शर्मा नाराज हो गई हैं। करुणा ने अपने पूर्व पति धनंजय की ही समझारी पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ रेप, मर्डर में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ड्राइवर का मर्डर
करुणा ने शनिवार को कहा कि मेरी मां मनोरमा शर्मा को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। मेरे ड्राइवर की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उन्होंने धनंजय के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि धनंजय ने मेरी बहन के साथ बलात्कार किया। मेरे ड्राइवर का मर्डर करा दिया। उनकी प्रताड़ना की वजह से मेरी मां ने आत्महत्या की। मेरे पास सुसाइड नोट और सबूत हैं। धनंजय ने गुंडा गैंग पाल रखा है। उन्होंने आगे कहा कि धनंजय ने बीड की महा यलगार परिषद में कहा कि जो हमला करे उसे मुंहतोड़ जवाब दो, तो मैं उनको चुनौती देती हूं, आप मुझे जवाब दें।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
किसानों की जमीन छीन ली
करुणा ने सवाल करते हुए कहा कि क्या धनंजय खुद जीआर समझते हैं, क्या उन्हें हलफनामे की समझ है? उन्होंने कहा कि मैं धनंजय के खिलाफ चुनाव में खड़ी हुई थी। लोगों को पता चल जाता कि इनकी हैसियत क्या है लेकिन इन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके मेरा आवेदन रद्द करा दिया। ये लोग समाज के लोगों को न्याय नहीं दे सकते, ये अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते हैं। ये कह रहे हैं कि हमारी थाली का मत छीनो, लेकिन जब ये मंत्री थे, तो इन्होंने लोगों की थाली छीन ली। किसानों की जमीन छीन ली।
ये भी पढ़े: मलाड इलाके में 15 से 20 गोदामों में लगी भीषण आग, बीएमसी के दमकल कर्मियों का ‘कूलिंग ऑपरेशन’
जरांगे से की थी मुलाकात
करुणा ने कहा कि करीब चार दिन पहले मैं, मनोज जरांगे पाटिल से मिली थी और मैंने उनसे न्याय दिलाने की मांग की थी लेकिन उन्होंने मेरे घरेलू मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। जरांगे ने कहा कि मैं अपनी लड़ाई में किसी महिला का इस्तेमाल नहीं करता। धनंजय को जवाब देने के लिए मैं सक्षम हूं।
Karuna drops another bombshell on dhananjay munde accuses him of raping her sister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














