कांजुरमार्ग में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, रोहित खरात पर मामला दर्ज
Mumbai के कांजुरमार्ग में मेनन कॉलेज के पास 23 वर्षीय हर्ष ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी रोहित खरात वारदात के बाद फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- Written By: अपूर्वा नायक
मर्डर केस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kanjurmarg Menon College Murder Case: मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके में शनिवार दोपहर एक 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन की हद में मेनन कॉलेज के पास हुई। मृतक की पहचान हर्ष ठाकुर के रूप में हुई है।
आरोपी ने बातचीत के बहाने बुलाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:45 बजे हर्ष अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान आरोपी रोहित खरात दोपहिया वाहन पर वहां पहुंचा और हर्ष को बात करने के लिए अलग बुलाया। कुछ ही क्षणों में उसने धारदार हथियार निकालकर हर्ष पर कई वार कर दिए। जब उसके दोस्त बीच-बचाव के लिए आगे आए तो आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर धमकाया और मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना की सूचना मिलने पर हर्ष को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी उसके पिता तुषार ठाकुर को फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
ये भी पढ़ें :- गोवंडी हत्याकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, रिजवान डीजे 40 लाख की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
पुलिस जांच तेज, कई संदिग्ध हिरासत में
पुलिस ने आरोपी रोहित खरात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही 4–5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। इलाके में हुई इस घटना से दहशत का माहौल है।
