Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आपला दवाखाना’ खुद बीमार; कांदिवली-पोईसर में मच्छर और गंदगी का अंबार, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Mumbai News: कांदिवली-पोईसर का आपला दवाखाना गंदगी और मच्छर जनित बीमारियों से ग्रस्त है। मरीज और स्टाफ दोनों खतरे में हैं और प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग की जा रही है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Oct 12, 2025 | 11:22 AM

आपला दवाखाना में गंदगी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Balasaheb Thackeray Aapla Dawakhana: कांदिवली-पोईसर का ‘बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ मरीजों के लिए खतरा बन गया है। दवाखाना में गंदगी और सुविधाओं की कमी के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टर और स्टाफ भी बीमार हो रहे हैं। मरीज खांसी, जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के लिए आते हैं, लेकिन मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं। शाम होते ही परिसर में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है।

दवाखाने में डॉक्टर की केबिन में भी पानी बिखरा रहता है और सफाई के अभाव में पानी में मच्छर पनपते हैं। पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। प्यूरीफाय टंकी धूल से भरी हुई है। अस्पताल में कचरे का उचित प्रबंध नहीं है और बायो-मेडिकल कचरे को बीएमसी लेने में दो महीने लग जाते हैं।

कुछ मरीजों ने बताया कि दवाइयों का अभाव भी गंभीर समस्या है। कई बार उन्हें दवाइयां बाहर से लानी पड़ती हैं। वसुंधरा उबाले, पूर्व सभापति, ने कहा कि प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर परियोजना को सक्रिय करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति

मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध

“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान

Maharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा

इसे भी पढ़ें- गंदगी में ‘बीमार’ आपला दवाखाना, ठाकरे क्लिनिक में मच्छरों का आतंक, डॉक्टर को मिली सस्पेंड की धमकी

हिन्दुस्तान सेवा संस्था के उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि अगस्त 2025 में स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा गया था, पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। डॉ. अक्षय बीर ने बताया कि गंदगी और सुविधाओं के अभाव में स्टाफ बीमार हो चुका है और मरीजों को मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

मरीज संजय वर्मा ने बताया कि दवा पूरी नहीं मिली। सिरप केवल एक दिन का ही दिया गया। स्टाफ ने कहा कि स्टॉक कम है। प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विभाग की चीफ मेडिकल अधिकारी पूजा देसाई को कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दवाखाना में साफ पानी, पर्याप्त दवाइयां और कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित करना अब प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Kandivali poisar aapla davakhana bimar mosquitoes problem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 11:22 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.