-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Kalyan Ambarnath Aftab Qureshi Terror Suspect Delhi Police Investigation
संदिग्ध आतंकी आफताब के घर पहुंची पुलिस, परिवार बोला- हमने समझाया था…
- Written By: अर्पित शुक्ला
Aftab Qureshi: दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकी आफताब कुरैशी को पकड़ा, अब अंबरनाथ में उसके परिवार और दोस्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस को अभी तक घर से कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

संदिग्ध आतंकी आफताब (Image- IANS)
Kalyan News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने संदिग्ध आतंकवादी आफताब नसीर कुरैशी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब पुलिस उसके परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ करने के लिए महाराष्ट्र के अंबरनाथ के नेवाली पहुंच चुकी है।
आफताब अपने दोस्त सूफियान, जो मुंब्रा में रहता है, के साथ उत्तर प्रदेश जा रहा था तभी दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आफताब से पूछताछ जारी है, लेकिन उसके बाद क्या हुआ? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
आफताब के घर की तलाशी
वहीं दिल्ली पुलिस ने आफताब के घर की भी तलाशी ली। पुलिस के हाथों अहम सबूत मिलने की आशा जताई जा रही थी, लेकिन घर से कुछ नहीं मिला। मोबाइल नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। आफताब किससे मिलता था, किसके संपर्क में था, और महाराष्ट्र के बाहर किससे मिलने जाता था, सभी एंगल से दिल्ली पुलिस काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
आफताब के पिता ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वह रविवार की रात घर से अपने दोस्त सूफियान के साथ गया था। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो बेटा नहीं माना। पिता ने बताया कि उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की कि मां-बाप से बढ़कर कोई दोस्त नहीं होता, लेकिन उसने उनकी एक न सुनी और घर से चला गया।
परिवार ने क्या कहा?
पिता के अनुसार, जाते समय बेटा करीब आठ हजार रुपये भी ले गया था। बुधवार को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें खुद को वकील बताने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा और सूफियान पुलिस की गिरफ्त में हैं। कॉल करने वाले ने ऑनलाइन भुगतान की बात कही, लेकिन पिता ने इसे साइबर फ्रॉड मानकर कोई रकम नहीं भेजी।
यह भी पढ़ें- गडकरी के गृहनगर में NHAI का बड़ा कांड! घर की बालकनी से निकाल दिया फ्लाईओवर, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
उन्होंने कहा कि उसी शाम पुलिस उनके घर पहुंची और तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। आरोप है कि बेटा हथियार सप्लाई करता था, जिस पर पिता ने कहा कि उनका परिवार गरीब है और ऐसी किसी गतिविधि से उनका कोई लेना-देना नहीं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Kalyan ambarnath aftab qureshi terror suspect delhi police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














