18 जुलाई को होगा कुछ बड़ा, मीरा रोड पर राज ठाकरे करेंगे जनसभा, क्या होगा खास?

Raj Thackeray Rally: महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्ध ठाकरे दोनों भाई चर्चा का विषय बने हुए है। इस बीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 18 जुलाई को एक जनसभा करने का फैसला किया है।
Raj Thackeray Rally: महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्ध ठाकरे दोनों भाई चर्चा का विषय बने हुए है। इस बीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 18 जुलाई को एक जनसभा करने का फैसला किया है।
राज ठाकरे (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Raj Thackeray Rally: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में 5 जुलाई को हुई ठाकरे बंधुओं की रैली के बाद इस मामले को और तूल मिला है। अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने 18 जुलाई को एक बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। राज ठाकरे यह जनसभा मीरा रोड पर आयोजित कर रहे है।

राज ठाकरे वहीं से मराठी समाज के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राज ठाकरे उसी जोधपुर स्वीट्स में रैली करेंगे जिसके मालिक को मराठी न बोलने पर थप्पड़ मारा गया था। मीरा रोड में मराठी अस्मिता के मुद्दे पर सफल आंदोलन के बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

नागरिकों में उत्साह

पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे खुद 18 जुलाई को मीरा रोड का दौरा करेंगे। इस दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मीरा रोड में अपनी आगामी राजनीतिक भूमिका भी स्पष्ट कर सकते हैं। राज ठाकरे 18 जुलाई को शाम 7 बजे मीरा रोड पहुंचेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर मनसे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया है।

आंदोलन के बाद बदली रणनीति

हाल ही में, मनसे ने वर्ली डोम में मराठी भाषा की अस्मिता के लिए एक बड़ी रैली निकाली थीष राज्य के साथ-साथ देश भर में इसकी चर्चा थी।आंदोलन के बाद, अब राज ठाकरे के इस दौरे को मनसे की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि सबकी निगाहें इस जनसभा पर टिकी हैं।

18 जुलाई को क्या है राज ठाकरे का प्लान?

राज ठाकरे के इस दौरे से काफी उम्मीद लगाई जा रही है। कयास लगाए जा रहे है कि इस जनसभा के दौरान राज ठाकरे स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कोई बड़ा अपडेट दे सकते है। तो वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संबंधों को लेकर भी खुलासे होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

बता दें, कि 5 जुलाई को निकाले गए विजय मोर्चे के बाद पार्टियों में दोनों के साथ आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए दोनों के साथ आने को लेकर उत्सुक है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 18 जुलाई को राज ठाकरे क्या खास करने वाले है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com